मालिक हो तो ऐसा... कुत्ते को बचाने के लिए कुछ ऐसा, देखते रह गए लोग, कहा - ये प्यार देख आंखें भर आई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 29, 2023, 03:58 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स की कार नदी में डूब रही होती है, तभी उस कार में उसका कुत्ता भी होता है, जिसे बचाने के लिए नदी में डूब रहे कार का शीशा तोड़ता है और फिर अपने कुत्ते को बाहर निकालता है। ऐसे में लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डूबते हुए कार से शख्स ने निकाला अपना कुत्ता
  • कुत्ते और मालिक का दिखा अपार प्रेम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Rescued from Drowning Car in River: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते और उसके मालिक को दिखाया गया है, जिसमें दोनों का अपार प्रेम देखने को मिल रहा है। ऐसे में ये वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लोग शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में नदी में डूबती कार से मालिक अपने कुत्ते को कैसे बाहर निकाल रहा है, ये आप देख सकते हैं।

Owner lets car sink to save dog video

नदी में डूबते हुए कार से कुत्ते को निकाला (Image Credit : americanbully0/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने अपनी डूबती हुई कार की परवाह ना करते हुए कुत्ते को निकालना जरूरी समझा, कार के शीशे को तोड़कर उसे बाहर निकाला। ऐसे में ये वीडियो देखने के बाद आपका दिल रो पड़ेगा कि आखिर एक मालिक और उसके पालतू जानवर में इतना प्रेम होता है। वैसे ये वीडियो मालिक और उसके कुत्ते के बीच के अद्भुत प्रेम का एक जबरदस्त उदाहरण है।

End of Feed