Optical Illusion: आपने सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की बहुत सारी तस्वीरें देखी होंगी, लेकिन आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की जो तस्वीर लेकर आए हैं। उसे देखकर आपका माथा घूम जाएगा। ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको दो क्यूब्स नजर आ रहे होंगे। दरअसल, यह कोई नॉर्मल तस्वीर नहीं है बल्कि यह एक GIF है। इसमें आपको दो क्यूब्स नजर आ रहे हैं, जो विपरीत दिशाओं में घूमते दिख रहे हैं। इसी में एक जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन छिपा है।
जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन
आपको बताना है कि तस्वीर में दिख रहे दोनों क्यूब्स किस दिशा में घूम रहे हैं। अगर आप सवाल का सही जवाब दे पाए तो आप जीनियस ही नहीं सुपर डुपर जीनियस माने जाएंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को jagarikin नाम के एक्स यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया हैं। इसके साथ यूजर ने कैप्शन भी लिखा है। इसी कैप्शन में आपको सवाल का जवाब भी मिल जाएगा। सबसे पहले आप तस्वीर को गौर से देखिए और 20 सेकंड के भीतर बताइए कि क्यूब्स किस तरफ घूम रहे हैं।
बता दें कि यह कोई नॉर्मल इल्यूजन नहीं बल्कि गति इल्यूजन है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'आज तक मैंने जितने भी ऑप्टिकल इल्यूजन देखे हैं, उनमें सबसे शक्तिशाली गति इल्यूजन हैं। आपको इस तस्वीर में लगेगा कि क्यूब्स विपरीत दिशाओं में घूम रहे हैं। हालांकि गौर से देखने पर आपको सच्चाई पता चल जाएगी। दरअसल, ये क्यूब्स बिल्कुल भी नहीं घूम रहे हैं।'
