Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनोंं ऑप्टिकल इल्यूजन, पजल , क्विज और पहेलियों की बहुत सारी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों में हमें वह नहीं दिखता है जो तस्वीर में होता है। दरअसल, हमारी आंखों को जो दिखाई दे रहा होता है वह कई बार सच नहीं होता है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर ऐसी है, जिसमें छिपी पहेली को सॉल्व करने में जीनियस लोगों का भी माथा ठनक गया। यह तस्वीर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल कर रही है।
ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)
दिमाग और आंख को चकरा रही है तस्वीर
ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर लोगों को दिमाग को चकरा रही है, हालांकि यह पजल ऐसा है जिसे सॉल्व करने में लोगों को मजा भी बहुत आ रहा है। यह पजल लोगों के आंख और दिमागा कसरत करवा रहा है। इसके साथ ही यह दिमाग और आंख दोनों को चकरा रहा है। तस्वीर में कई सारे चौकोर खाने नजर आ रहे हैं। इसमें चारों कोनों पर सफेद रंग के डॉट बने हुए हैं। सफेद रंग के डॉट के बीच आपको ब्लैक डॉट ढूंढकर दिखाना है।आपको इसके लिए जितना भी समय चाहिए आप ले सकते हैं।
देखते हैं क्या आप सॉल्व कर पाते हैं चैलेंज
अगर आप ऐसा कर दिखाते हैं तो आप इस चैलेंज के विनर बन जाएंगे। अब देखते हैं कि इस तस्वीर में दिए चैलेंज को कितने लोग हल कर पाते हैं। तो अब तक काफी समय बीत चुका है। बताइए क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाए हैं? क्या आपको इस तस्वीर में कहीं भी ब्लैक डॉट नजर आया है? बता दें कि अब तक 100 में से 99 लोग इस चैलेंज को पूरा करने में फेल हो चुके हैं। सिर्फ 1 परसेंट लोग ही इस पहेली को सॉल्व कर पाए हैं। फिलहाल आपको बता दें कि इस तस्वीर में कोई ब्लैक डॉट नहीं है।
