वायरल न्यूज़

होंठों पर Elfy लगाई और पति को किस करने लगी महिला, फिर जो दिखा दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 27, 2024, 08:55 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि महिला ने होंठों पर Elfy लगाई और पति को किस करने पहुंच गई। मगर फिर जो दिखाई दिया हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

Elfy लगाकर पति को किस करने पहुंच गई महिला। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने होंठों पर लगाई Elfy
  • फिर पति को किस करने पहुंची
  • आगे का नजारा होश उड़ा देगा

Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर चौंक जाएंगे। मगर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। वीडियो पति-पत्नी से जुड़ा है, जिसमें महिला ने पति से ऐसा मजाक किया कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल महिला ने होंठों पर Elfy लगाई और किस किस करने पहुंच गई।

Elfy लगाकर किया पति को किस

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि महिला ने सबसे पहले पति से मजाक करने का तगड़ा प्लान बनाया। वो चीजों को चिपकाने वाली Elfy ले आई। देखकर चौंक जाएंगे कि महिला ने Elfy अपने होंठों पर लगाई और पति के साथ पहुंच गई। वो ऑन कैमरा पति के पास पहुंची और उससे बातें करती है। थोड़ी ही देर में उसने पति को होंठों पर किस कर लिया। इधर दोनों कुछ सेकंड किस करते हैं और पति फिर पीछे हटता है। मगर तभी ऐसा कुछ दिखा कि पेट पकड़कर हंसी आएगी। दरअसल दोनों के होंठ ही चिपक गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर बहुत हंसी आती है।

यहां देखिए वीडियो

हैरान करने वाला ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इंस्टाग्राम पर alineschulz नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है और अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे तीन लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article