वायरल न्यूज़

Video: वाह रे पंडित जी! मंत्र पढ़ते-पढ़ते गाने लगे 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाना, दूल्हा-दुल्हन की निकल गई हंसी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 26, 2024, 04:03 PM IST

Shadi Ka Video: शादी करवाने के दौरान पंडित जी जो काम करते हैं, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। पंडित जी सबसे पहले शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'​​ के गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाना शुरू करते हैं।

Image

पंडित जी ने गाया शाहरुख खान का गाना (ट्विटर)

Shadi Ka Video: शादी की रात दूल्हा-दुल्हन के लिए बहुत ही खास होती है। हालांकि, शादी की रस्में पूरी की पूरी रात चलती रहती है। जिससे कई बार दूल्हा-दुल्हन को उलझन होने लगती है। कई बार दो-तीन दिनों से जगे होने की वजह से दूल्हा-दुल्हन को नींद भी आने लगती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शादी करवाने के दौरान पंडित जी जो काम करते हैं, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन की भी हंसी छूट जाता है।

शादी के दौरान पंडित जी ने कर दी मौज

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन मंडप के नीचे बैठे हैं। इस दौरान सात फेरों की रस्म चल रही है। सात फेरों की रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन पूरी तल्लीनता से पंडित जी की बात सुन रहे थे। तभी पंडितजी को न जाने क्या सूझता है कि वह बॉलीवुड गाने सुनाने लगते हैं। पंडित जी जोर-जोर से बॉलीवुड गानों में खो जाते हैं। वह सबसे पहले शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाना शुरू करते हैं।

इसके बाद पंडित जी कई सारे बॉलीवुड गाने सुनाते नजर आते हैं। पंडित जी पूरे धुन में इन गानों को गाते हैं, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों का दिल खुश हो जाता है। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन भी पंडित जी के गाने सुनकर हंसने लगते हैं। वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'ऐसे पंडित जी हों तो शादी की रात आसानी से कट जाती है।' वीडियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article