Optical Illusion Picture: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर से जुड़ा धोखा। यानी ऐसा कुछ जिसमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही हो और लाख कोशिश के बाद भी कोई उसे खोज ना पाए। सोशल मीडिया में रहस्य से जुड़ी ऐसी तस्वीरों की भरमार है। इनमें बहुत सी तस्वीरें ऐसी होती हैं जिनमें छिपे रहस्यों को आसानी खोज लिया गया। मगर कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिन्हें हल करना वाकई बहुत मुश्किल साबित हुआ। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है, जिसे हल करना जरा भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो तस्वीर अपने दुरुस्त है।
तस्वीर में छिपी मकड़ी को खोजना नहीं होगा आसान। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
होगी दिमाग और आंखों की कसरत
सोशल मीडिया में वायरल ये खास तस्वीर दरअसल बहुत सारे लड़की के लट्ठों से जुड़ी है। तस्वीर में सैकड़ों की तादाद में बड़े-बड़े लट्ठे एक-दूसरे के ऊपर रखे हुए नजर आते हैं। देखने में बहुत सामान्य लग रही ये तस्वीर दिमाग और नजर का टेस्ट लेने के लिहाज से बहुत अहम है। दरअसल इसमें कहीं बड़ी सी मकड़ी भी है। हैरान हो जाएंगे कि तस्वीर में मकड़ी बिल्कुल साफ नजर आ रही है। अब आपको उसी मकड़ी को खोज निकालना है। इससे आंखों के साथ दिमाग की अच्छी कसरत भी होगी।तस्वीर में छिपी मकड़ी को खोजना शुरू करें, इससे पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको मकड़ी को खोजने के लिए सिर्फ 60 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में कामयाब हो गए तो सचमुच आपने ज्यादा तेज नजर वाला कोई और नहीं है। आपको सिकंदर से कम नहीं माना जाएगा. अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक मकड़ी को नहीं खोज पाएं है तो परेशान बिल्कुल भी ना हों। हम आपको बताएंगे कि तस्वीर में मकड़ी आखिर कहां छिपी है। दरअसल मकड़ी लकड़ी के उस लट्ठे पर चिपकी हुई है, जिसका रंग करीब मकड़ी जैसा ही है। ऐसे में उसे खोजने में किसी को भी बड़ी मुश्किल हो सकती है।
तस्वीर में देखिए कहां छिपी है मकड़ी।
यहां देखिए कहां छिपी है मकड़ी
देख लिया ना मकड़ी सचमुच ऐसी जगह पर है, जिसे खोजना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल हो सकता था। अगली बार फिर हाजिर होंगे ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ।
