वायरल न्यूज़

Video: दादी ने बर्थडे केक पर जैसे ही मारी फूंक, बाहर निकल आए सारे दांत

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 6, 2023, 12:08 PM IST

Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि अपना 102वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं दादी ने जैसे ही फूंक मारी, उनके दांत ही बाहर निकल पड़े।

Image

वायरल हुआ दादीजी का फनी वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादीजी का 102वां बर्थडे सेलिब्रेशन
  • फूंक मारते ही बाहर निकल आए दांत
  • हर तरफ छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर रोज हजारों लाखों की तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ हमें डरा देते हैं तो कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी नहीं रुकती है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक दादीजी से जुड़ा है, जो अपना 102वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मगर बर्थडे सेलिब्रेशन में तभी ऐसा कुछ हुआ कि देखकर किसी की हंसी नहीं रुकेगी। खुद दादीजी भी अपने हंसी नहीं रोक पाईं।

दादीजी का 102वां बर्थडे

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत से देखेंगे कि दादी का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। वो आराम से चेयर पर बैठी हैं। तभी डाइनिंग टेबल पर केक रखा गया। केक देखकर ही समझ आ गया कि दादी का 102वां बर्थडे हैं और वो इस दिन के लिए बहुत खुश हैं। देखकर हैरानी होती है कि दादी इतनी उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ्य नजर आती हैं। फ्रेम में आगे देखेंगे कि बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए केक पर कैंडल जलाई गईं और दादी से फूंक मारकर कैंडल बुझाने के लिए कहा गया।

फूंक के साथ बाहर निकले दांत

अब फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा मजेदार लगेगा। दरअसल दादी जैसी ही फूंक मारकर कैंडल बुझाने की कोशिश करती हैं, उनके नकली दांत हवा के साथ बाहर निकल आए। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे देखकर शायद ही किसी की हंसी रुकेगी। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि दादी ने नकली दांत निकालकर दोबारा मुंह में रख लिए।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दादी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर LADbible नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article