Woman Police Dance: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे डांस वीडियो देखे होंगे। इसी क्रम में एक लेडी पुलिस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लेडी पुलिस बहुत ही खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान लेडी पुलिस का एक्सप्रेशन भी जबरदस्त नजर आ रहा है। वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। लेडी पुलिस का डांस देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही महिला असम पुलिस में काम करती है।
महिला पुलिस का डांस वीडियो वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि असम पुलिस की महिला कांस्टेबल बीच सड़क पर 'कलियों जैसा हुस्न जो पाया' गाने पर बहुत ही जबरदस्त डांस कर रही है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि लेडी पुलिस ने कहीं से डांस सीखा है। डांस के दौरान उनके एक्सप्रेशन काफी शानदार लग रहे हैं।न सिर्फ उनके डांस मूव्स की लोग तारीफ कर रहे हैं। बल्कि कई लोग उनकी खूबसूरती पर भी बात कर रहे हैं। वीडियो को छपरा जिला नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। देखने वीडियो-
वीडियो 14 सेकेंड का है, जो काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो लोगों को इतना पसंद आया है कि इसे अब तक सैकड़ों लोगों ने शेयर कर दिया है। वीडियो में लोग महिला पुलिस के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'शानदार मूव्स।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उसने पहली बार इतना जबरदस्त डांस देखा है।'
