वायरल न्यूज़

Optical Illusion: आधे घंटे में भी 8 ढूंढने में फेल हो गए सुपर जीनियस लोग, क्या आप हैं बड़े जिगर वाले इंसान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 15, 2023, 02:00 PM IST

Optical Illusion: यह चैलेंज बहुत ही ज्यादा आसान है। फिर भी तस्वीर में 8 ढूंढने में लोगों के पसीने छूट गए हैं। अगर आपने दिए गए समय में 8 ढूंढ निकाला तो आप नजरों के बादशाह समझे जाएंगे। आपके लिए हमने आधे घंंटे का समय रखा है।

Image

तस्वीर साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • आधे घंटे में पूरा करना है चैलेंज
  • बड़े-बड़े सूरमा हो गए फेल
  • क्या आप सॉल्व कर पाएंगे पहेली

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की बहुत सारी तस्वीरें (Optical Viral Picture) वायरल हो रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Challenge) में छिपी पहली को सॉल्व करने में बड़े-बड़े बुद्धिमानों की हालत खराब हो जाती हैं। कई लोग ऐसे होते हैं, जिनको ऑप्टिकल इल्यूजन के चैलेंज को हल करने में जमकर मजा आता है। हालांकि, ऐसे लोगों की भी इन चैलेंज को सॉल्व करने में हालत खराब हो जाती है।

8 अंक को ढूंढकर पूरा कीजिए चैलेंज

हम आपके लिए आज ऐसा ही एक चैलेंज लेकर आए हैं। आपको इस तस्वीर में 0 की भरमार देखने को मिल रही होगी। 0 अंक के बीच कहीं न कहीं अंक 8 भी छिपा हुआ है। आपको तस्वीर में से इसी 8 को ढूंढकर निकालना है। सबसे बड़ी बात यह है कि 8 सामने ही लिखा हुआ है, लेकिन खुद को नजरों का सुल्तान मानने वाले लोगों को भी यह दिखाई नहीं दे रहा है। खुद को बाज की नजर का समझने वाला इंसान भी तस्वीर में 8 ढूंढने में असफल साबित हुआ है।

दूसरी तरफ कई ऐसे यूजर्स भी हैं, जो चैलेंज को सॉल्व करने आए और आसानी से इसे सॉल्व भी कर दिखाया। बता दें कि यह चैलेंज बहुत ही ज्यादा आसान है। फिर भी तस्वीर में 8 ढूंढने में लोगों के पसीने छूट गए हैं। एक तरह से ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर सबकी परीक्षा ले रही है। आपके लिए हमने आधे घंंटे का समय रखा है। आप तुरंत अपनी घड़ी में आधे घंटे का टाइमर सेट कीजिए। अगर आपने दिए गए समय में 8 ढूंढ निकाला तो आप नजरों के बादशाह समझे जाएंगे।

optical illusion result

यहां मिलेगा पहेली का जवाब

लाल घेरे में मिल जाएगा जवाब

यदि आपको लगता है कि आप इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाएंगे तो किसी दोस्त की मदद से आप चैलेंज को पूरा कर सकते हैं। अगर आपको इसके बाद भी कामयाबी नहीं मिलती है तो हम आपकी मदद किए देते हैं। हमने एक और तस्वीर डाली है। इस तस्वीर में आप लाल घेरे में 8 देख सकते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article