Optical Illusion: दिमाग के खेल से जुड़ी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया की दुनिया में मौजूद हैं। इनमें दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी-ऐसी तस्वीरें हमारे सामने आती हैं कि चौंक जाते हैं। सोच में पड़ जाते हैं कि उसका हल क्या होगा। मगर जब हल पता चलता तो हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसी ही एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखने में बहुत मुश्किल नजर आती है, मगर थोड़े से दिमाग का इस्तेमाल करके इसे आसानी से हल किया जा सकता है।
तस्वीर में छिपा है एक खूबसूरत चेहरा। (फोटो- सोशल मीडिया)
तस्वीर में छिपा है इंसानी चेहरा
सामने आई तस्वीर जंगल की मालूम होती है। इसमें एक शख्स शिकार पर निकला है और उसकी पीठ पर तोता बैठा हुआ है। इसमें शिकारी जमीन पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है ताकि किसी शिकार को दबोच सके। शिकारी और तोते की ये तस्वीर में देखने में बहुत नॉर्मल लगती है। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इसी तस्वीर में एक खूबसूरत चेहरा भी छिपा है। आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल कर उसी चेहरे को खोज निकालना है।
इसके लिए आपको पूरे दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतनी देर में आपने उस चेहरे को खोज लिया तो आपको जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस चेहरे को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। हम आपको इसका जवाब भी यहीं देंगे।
देखिए कहां है चेहरा
देखिए कहां छिपा है इंसानी चेहरा।
दरअसल तस्वीर में छिपे चेहरे को खोजने के लिए आपको अपनी स्क्रीन को उल्टा घुमाना पड़ेगा। इसके बाद एक खूबसूरत इंसानी चेहरा आपकी नजरों के सामने होगा।
