Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक तस्वीर शेयर की गई है। वायरल हो रही ये तस्वीर गणित के एक जैसे अंकों से जुड़ी है। तस्वीर में हर तरफ आठ नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ 8 नंबर ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर तस्वीर में एक जगह 6 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है, जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है। कहा गया है कि कोई अक्ल का दुश्मन ही होगा जो 8 की भीड़ में छिपे हुए 6 नंबर को नहीं ढूंढ पाएगा।
अगर आप नजरों के चैंपियन हैं तो इसे हल करके दिखाइए। (Photo/Social-Media)
8 की भीड़ में छिपा है 6 नंबर
अगर आप खुद को नजरों का किंग और दिमाग से सिकंदर से समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। बताइए तस्वीर में आखिर 8 की भीड़ में 6 कहां छिपा हुआ है। हालांकि चैलेंज को पूरा करने की कोशिश में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपे खास नंबर को खोजने के लिए सिर्फ 5 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने पांच सेकंड में जवाब ढूंढ लिया तो तभी चैंपियन मान लिया जाएगा। हालांकि 50 सेकंड में भी जवाब तलाश कर लिया तब भी बड़ी बात मानी जाएगी।
मिल गया सवाल का जवाब?
हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको सवाल का जवाब भी मिलेगा। पता चलेगा आखिर 8 नंबर की भीड़ में 6 कहां छिपकर बैठा हुआ है। दरअसल सवाल का जवाब तस्वीर में दाईं तरफ ठीक बीच में है। इसे आप नीचे लाल रंग के गोल घेरे में भी देख सकते हैं।
यहां जवाब
लाल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना 8 की भीड़ में 6 नंबर ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना आसान होने के साथ मुश्किल भी बहुत था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
