Brain Test Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों को हम ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा भी कहते हैं। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। मगर मजाल है कोई तय समय में वायरल तस्वीर को हल करके दिखा सके।
दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/X.com)
खोजना है छिपा हुआ बालक
अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। वायरल तस्वीर में आपको माता-पिता कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे। दोनों किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा करते हुए मालूम होते हैं। इसमें मां के करीब में एक बच्चा भी खड़ा है। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में एक छोटा बालक भी है, जिसे खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपमें दम है तो उस छिपे हुए बच्चे को ढूंढकर दिखाएं।
आप अपनी कोशिश में जुट जाएं पहले इस चैलेंज से जुड़ी एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 20 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने चैलेंज पूरा कर लिया तो सचमुच जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान ना हों।
यहां देखें जवाब
यहां गोल घेरे में देखिए जवाब
देख लिया ना सवाल का जवाब नजर के ठीक सामने था, मगर उसे हल करना इतना ही मुश्किल काम था।
