Today Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। यहां हमें कभी ऐसा कुछ देखने को मिलता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। कई बार नजारे होश उड़ा देते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ा देगा।
दस रुपये से आंटी को लूट लिया
वायरल वीडियो एक आंटी से जुड़ा है जो सड़क किनारे कार में आराम से बैठी हैं। उसी कार में बैठी आंटी को जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि दस रुपये के चक्कर में वो खुद के हजारों रुपये का नुकसान करवा बैठेंगी। दरअसल आंटी कार में बैठी थीं तभी कुछ लोगों ने उनके नोटों से भरे पर्स को चुराने का प्लान बनाया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा।
बड़ी चालाकी लूट ले गए लोग
इसमें देखेंगे कि कुछ लोग पहले कार के आसपास छानबीन करते हैं। फिर एक शख्स धीरे से कार के करीब पहुंचा और दस रुपये के नोट गिरा दिए। अब शख्स कार का दरवाजा खोलकर आंटी को बताता है कि उनके पैसे गिर गए हैं। इसपर आंटी कार से उतरती हैं और उन्हीं पैसो को उठाने लगी। देखकर होश उड़ जाएंगे तभी शख्स का दूसरा साथी पहुंचा और कार में रखे हजारों रुपये वाले पर्सल को उड़ाकर ले गया।
यहां देखें वीडियो
आखिर में देखेंगे कि पर्स चुराने के बाद शख्स और उसका साथी दोनों गोली की रफ्तार से रोड के दूसरी तरफ चले गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सचमुच किसी को भी चौंका देगा। मालूम हो वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर BBSbookswala नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
