वायरल न्यूज़

EYE TEST: 109 की भीड़ में छिपकर बैठा है 190, जिसने ढूंढ लिया कहलाएगा सिकंदर महान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 31, 2024, 06:55 AM IST

Optical Illusion Puzzle: नजरों के साथ दिमाग का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में हर जगह पर 109 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर नंबर की इस भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 190 छिपा है, जिसे खोजने का चैलेंज मिला है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • दम है तो हल करके दिखाइए
  • मान लेंगे सिकंदर महान

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की दुनिया में ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों की भरमार है। यहां हर रोज ऐसी ढेरों तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जिनमें छिपे रहस्य को खोजना आसान नहीं होता है। कई बार बेहद आसान सी नजर आ रही तस्वीरों को हल करने में ही पसीने छूट जाते हैं। आज एक ऐसी ही तस्वीर खूब शेयर की जा रही है, जिसे हल करने का चैलेंज मिला है। मजेदार है कि तस्वीर में छिपा रहस्य नजर के ठीक सामने ही है, मगर मजाल है कि कोई आसानी से उसे ढूंढकर दिखा दे। अगर आप भी खुद को नजरों का किंग समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए।

तस्वीर में छिपा है 190 नंबर

दरअसल वायरल हो रही तस्वीर में गणित का 109 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर नंबर की भीड़ में एक नंबर सबसे अलग है। तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर 190 छिपकर बैठा है। नेटिजन्स को उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिला है। मगर मजाल है कि कोई उस नंबर को खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद की नजरों का परखना चाहते हैं तो दस सेकंड के भीतर बताइए कि आखिर वो खास नंबर तस्वीर में किस जगह पर है। अगर आपने उस नंबर को खोज लिया तो सिकंदर महान कहलाएंगे।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस खास नंबर को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। आज आपको इसका जवाब भी मिलेगा। पता चलेगा कि आखिर तस्वीर में वो खास नंबर किस जगह पर छिपा हुआ है। छिपा हुआ खास नंबर नजर के ठीक सामने हैं।

लाल घेरे में देखिए जवाब

Brain Test

देखिए आखिर कहां छिपा है वो खास नंबर।

देख लिया ना तस्वीर में 190 नंबर ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना आसान भी बहुत था और मुश्किल भी बहुत था। हालांकि अच्छी बात ये है कि ऐसी कोशिश से दिमाग के साथ नजरों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article