वायरल न्यूज़

EYE TEST: 27 की भीड़ में छिपकर बैठा है 28, मगर ढूंढने में फेल हो गए अच्छे-अच्छे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 1, 2024, 08:53 AM IST

Optical Illusion: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, मगर तेज दिमाग वाले इसे जरूर हल कर लेंगे।

Image

तस्वीर में छिपे नंबर को ढूंढना आसान काम नहीं होगा।

Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी इससे इतर दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर वायरल हुई है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करने की अभी तक ढेरों लोग कोशिश कर चुके हैं। मगर तय समय में इसे हल करना बेहद मुश्किल साबित हुआ है। क्या आपमें दम है जो इस मुश्किल तस्वीर को हल करके दिखा सकें।

27 में छिपा है 28

दरअसल वायरल तस्वीर गणित के नंबर से जुड़ी है। इसमें हर जगह पर 27 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर 27 नंबर की इस भीड़ में एक जगह पर 28 नंबर भी कहीं छिपकर बैठा हुआ है। आपको आज उसी खास नंबर को ढूंढकर दिखाना है। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इसके लिए सिर्फ 5 सेकंड का समय मिलेगा।

अगर आपने पांच सेकंड में चैलेंज पूरा कर लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे। हालांकि 50 सेकंड में भी छिपा हुआ 28 खोज लिया तो भी बड़ी बात होगी। हालांकि अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको यहीं पता चलेगा कि आखिर जवाब कहां छिपा है।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

यहां देखिए जवाब

देख लिया ना तस्वीर में 28 नंबर ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना आसान नहीं था। हालांकि अगर आपने तय समय में इसे खोज लिया है तो आप सुपर जीनियस मान जाएंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article