Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं, तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। हालांकि यहां रहस्य से छिपी तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरें जिनमें रहस्य नजर के ठीक सामने होता है, मगर उसे खोजने में अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम जाता है। अभी एक ऐसी ही तस्वीर हर तरफ छाई हुई है, जो किसी का भी दिमाग घुमा कर रख देगी। तस्वीर जंगल के सबसे खतरनाक शिकारी टाइगर से जुड़ी है, जो टहलता हुआ नजर आता है। देखने में बहुत साधारण सी नजर आ रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। इसमें टाइगर के अलावा एक ऐसा रहस्य छिपा है जिसे खोजने में जीनियस तक दिमाग घूम जाएगा।
टाइगर की इस तस्वीर में छिपा है हिडन टाइगर। फोटो सोर्स- Twitter/@bitcoininvestr
तस्वीर को हल किया तो जीनियस कहलाएंगे
हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरें को हल करने से दिमाग की अच्छी कसरत भी हो जाती है। अगर आप भी खुद के दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। दरअसल तस्वीर में टाइगर के अलावा एक हिडन टाइगर भी है। मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। आपको उसी हिडन टाइगर को खोज निकालना है। मगर हिडन टाइगर को खोजने से पहले एक शर्त भी है। इसके लिए आपको सिर्फ 20 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने हिडन टाइगर खोज निकाला तो आप दिमाग सचमुच गोली की रफ्तार से काम करता है। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक हिडन टाइगर को नहीं खोज पाए हैं तो निराश बिल्कुल ना हों। बड़ी तादाद में नेटिजन्स रहस्य से छिपी इस तस्वीर को हल नहीं कर पाएं।कहां छिपा है हिडन टाइगर
दरअसल तस्वीर में छिपे द हिडन टाइगर को खोजने के लिए दिमाग के साथ पैनी नजर की भी जरुरत है। क्योंकि हिडन टाइगर कहीं और नहीं बल्कि खुद खतरनाक शिकारी टाइगर में ही छिपा है। इसमें टाइगर के शरीर पर नजर आ रहीं धारियों को ध्यान से देखेंगे तो अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ नजर आएगा। वो लिखा हुआ कुछ और नहीं बल्कि 'The Hidden Tiger' ही है।यहां नीचे तस्वीर में देखिए
देखिए कहां छिपा है हिडन टाइगर।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
