Viral Video: मगरमच्छ की पीठ पर बैठने की गलती कर गया शख्स, फिर जो दिखा रोंगटे खड़े हो जाएंगे; देखिए वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 05:01 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देख सकते हैं कि एक शख्स बिना डरे मगरमच्छ की पीठ पर बैठ गया. मगर इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया किसी को भी डरा देगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ की पीठ पर बैठा शख्स।
  • मगरमच्छ के साथ ही खेलने लगा शख्स।
  • हैरान कर देगा वीडियो।

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशळ मीडिया की दुनिया हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ऐसा कुछ नजर आया है कि शायद ही पहले कभी देखा होगा।

Crocodile Video.

मगरमच्छ की पीठ पर बैठ गया शख्स। (फोटो सोर्स वीडियो स्क्रीनशॉट)

मगरमच्छ की पीठ पर बैठ गया शख्स

दिमाग घुमा देने वाला ये वीडियो दरअसल खतरनाक शिकारी मगरमच्छ से जुड़ा है। इसमें देखेंगे कि झुंड में मगरमच्छ पानी के किनारे पर हैं कि तभी एक शख्स कूदकर विशालकाय मगरमच्छ के करीब पहुंच गया। चौंक जाएंगे कि शख्स सीधे उसकी पीठ पर बैठ गया। इधर शख्स के पीठ पर बैठते ही मगरमच्छ भी तुरंत एक्टिव हो गया और पानी की तरफ बढ़ने लगा। शख्स अभी भी मगरमच्छ की पीठ पर बैठा है। इसमें मगरमच्छ पानी के बहुत करीब पहुंच गया, मगर शख्स अभी मगरमच्छ की पीठ से नहीं उतरा।

End of Feed