वायरल न्यूज़

Optical Illusion: शिकार की तलाश में छिपकर बैठा है उल्लू, दम है तो 10 सेकंड में खोजकर दिखाओ

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 15, 2023, 11:57 AM IST

अगर आप अपनी नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है। तस्वीर में नजर के ठीक सामने उल्लू बैठा है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

Image

इसी तस्वीर में छिपकर बैठा है उल्लू। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपकर बैठा है उल्लू
  • खोजने के लिए मिलेंगे दस सेकंड
  • रिजल्ट भी यहीं पता चलेगा

Optical Illusion: नजर के धोखे से जुड़ी हजारों की तादाद में तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं जिनमें छिपे रहस्य को खोजने में बहुत मुश्किल होती है। मगर कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिनमें छिपे रहस्य को आसानी से खोज लिया गया। मगर कई तस्वीरें ऐसी भी हैं जिनमें रहस्य खोजने के लिए दिमाग से ज्यादा बाज सी आंखों की ज्यादा जरुरत होती है। अगर नजर थोड़ी भी कमजोर पड़ जाएं तो तस्वीरों के भीतर मौजूद रहस्यों को खोजना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है।

दिमाग से ज्यादा आंखों की जरुरत

अभी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखने में बहुत साधारण हैं और इसमें छिपा रहस्य भी आसानी से खोजा जा सकता है। मगर इसे हल करने के लिए दिमाग से ज्यादा आंखों की जरुरत पड़ेगी। तस्वीर दरअसल एक बड़े से पेड़ की है और पेड़ पर एक पत्ता तक नजर नहीं आता। देखकर लगता है कि पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और इसमें सूखी लकड़ी के अलावा कुछ नहीं बचा। मगर जान चौंक जाएंगे कि इसी पेड़ पर नजर के ठीक सामने बड़ा सा उल्ला शिकार की तलाश में बैठा है।

दस सेकंड में खोजकर दिखाओ उल्लू

मगर मजाल है कोई उस उल्लू को खोज निकाले। ऐसा इसलिए है क्योंकि उल्लू और सूख चुके पेड़ का रंग करीब-करीब एक जैसा है। ऐसे में पेड़ पर बैठे उल्लू को खोजने में किसी को भी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है। आपको तस्वीर में उल्लू को खोजकर निकालना है। हालांकि उल्लू को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में कामयाब हो गए तो मान लेंगे कि आपकी नजर बाज जैसी तेज है।

क्या खोज पाए?

हालांकि तय समय या फिर अभी तक उस उल्लू को नहीं खोज पाएं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि उल्लू आखिर तस्वीर में कहा छिपा है। दरअसल उल्लू पेड़ के ठीक बीच में सामने की तरफ बैठा है। वो इस तरह बैठा है कि उसे देखने में कोई भी दोखा खा सकता है।
यहां देखिए रिजल्ट
Brainstorming Photo

देखिए तस्वीर में आखिर कहां छिपा है उल्लू।

देख लिया ना उल्लू नजर के ठीक सामने ही बैठा था मगर उसे खोजने में किसी को भी बड़ी मुश्किल हो सकती थी। नजर और आंखों के धोखे से जुड़ी ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article