वायरल न्यूज़

Optical Illusion: जासूसों वाला दिमाग है तभी कोशिश करना, तस्वीर में तितली खोजना सभी के बस की बात नहीं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 29, 2023, 07:07 AM IST

Optical Illusion: देखने में बहुत सामान्य लग रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में फूलों के बीच कहीं तितली भी छिपी है।

Image

तस्वीर में फूलों के बीच छिपी है तितली। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में फूलों के बीच छिपी है तितली
  • मगर उसे खोजना नहीं होगा आसान
  • दम है तो तीस सेकंड में खोज निकालिए

Optical Illusion: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां पिछले कुछ दिनों से नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरें खूब साझा की जा रही हैं। ऐसी तस्वीरें जिनमें खास रहस्य छिपे होते हैं। मगर बहुत कोशिश के बाद भी कोई उनमें छिपे रहस्य को नहीं खोज पाता है। मगर अच्छी बात है कि नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत होती है। अगर आप भी दिमाग और आंखों की कसरत करना चाहते हैं एक मजेदार तस्वीर हर तरफ छाई हुई है।

फूलों के बीच छिपी है तितली

सामने आई तस्वीर एक खूबसूरत पेड़ की है। देखने में सामान्य लग रही फूल वाले पेड़ की ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में ऐसा कुछ छिपा है जो सचमुच बहुत खास है। दरअसल तस्वीर में फूलों के बीच एक तितली भी बैठी है। मगर मजाल है कोई उस तितली को खोज निकाले। अब आपको उसी तितली को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले आप तितली को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तितली को खोजने के लिए सिर्फ तीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय आपने तितली को खोज निकाला तो सचमुच आपका दिमाग जासूसों वाला है, जो बारीक से बारीक चीजों को आसानी से खोज लेता है।

नहीं खोज पाए तो परेशान ना हों

मगर दिए गए समय में या फिर अभी तक फूलों के बीच छिपी तितली को नहीं खोज पाए हैं तो निराश बिल्कुल ना हों। बड़ी तादाद में नेटिजन्स उस खूबसूरत तितली को नहीं खो पाए हैं। दरअसल तितली खोजने में मुश्किल आने की बड़ी वजह है उसका रंग। यानी तितली और फूलों का रंग करीब एक जैसा है। ऐसे में उसे खोजने में किसी को भी परेशान हो सकती है।

यहां देखिए कहां छिपी है तितली

Brain Test Quiz

यहां देखिए आखिर कहां छिपी है तितली।

देख लिया ना तितली नजर के ठीक सामने ही थी, मगर उसके रंग की वजह से खोजने में किसी को भी मुश्किल हो सकती है। नजर के धोखे से जुड़ी ऐसी मजेदार तस्वीरों के साथ फिर हाजिर होंगे। तब जुड़े रहिए टाइम्स नाऊ नव भारत के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article