Optical Illusion: अपने शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला रखने के लिए इंसान कसरत करता है। ठीक उसी प्रकार अपने दिमाग को तेज रखने के लिए दिमाग के कसरत की भी जरूरत होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि दिमाग की कसरत कैसे कर सकते हैं? बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की तरह-तरह की तस्वीरें सामने आती हैं। इन तस्वीरें में दिए गए चैलेंज को सॉल्व करके आप अपने दिमाग का कसरत कर सकते हैं।
चैलेंज पूरा करने के लिए चाहिए बाज से भी तेज नजर
ऑप्टिकल इल्यूजन न सिर्फ दिमाग का कसरत करवाती हैं, बल्कि आंखों का टेस्ट भी लेती हैं। हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक जबरदस्त तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में दिए गए चैलेंज को सॉल्व करने के लिए आपके पास बाज सी तेज नजर होनी चाहिए। तस्वीर में आपको भूरे और काले रंग की छोटी-छोटी पट्टियां नजर आ रही हैं। इन पट्टियों के बीच एक इंसानी तस्वीर बनी नजर हुई है। आपको यह बतानी है कि यह तस्वीर किसी महिला की है या किसी पुरुष की?
बता दें कि इस चैलेंज को सॉल्व करने में बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो गई। इस चैलेंज को हल करने के लिए आपके पास 12 सेकंड का समय है। अगर आप दिए गए समय के अंदर चैलेंज को पूरा कर दिखाएंगे तो आप तेज दिमाग वाला इंसान समझे जाएंगे। आप चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी यह चैलेंज भेजकर उनके दिमाग और आंखों का टेस्ट ले सकते हैं। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने में 99 परसेंट लोग फेल साबित हुए।
यहां मिलेगा आपके सवाल का जवाब
अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद लेकर भी लोग इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए। क्या आप इस चैलेंज को पूरा करके जीनियस लोगों की श्रेणी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने का समय अब समाप्त हो चुका है। अगर आप अभी तक चैलेंज पूरा नहीं कर पाए हैं, तो आपको बता दें कि तस्वीर में किसी महिला की तस्वीर बनी हुई है।
