वायरल न्यूज़

Viral: शिकारी जैसी नजर है तभी कोशिश करना, तस्वीर में पेंगुइन खोजना सबके बस की बात नहीं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 11, 2023, 05:11 PM IST

Optical Illusion: देखने में ये तस्वीर आपको बहुत सामान्य लगेगी, मगर इसमें कहीं पेंगुइन छिपा बैठा है और उसे खोजना बिल्कुल आसान नहीं होने वाला है।

Image

Brainstorming photo

KEY HIGHLIGHTS
  • देखने में बहुत सामान्य है ये तस्वीर
  • मगर इसमें छिपा है गहरा रहस्य
  • छिपे रहस्य को खोजना नहीं है आसान

Optical Illusion: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में रहस्य से जुड़ी तस्वीरें जमकर शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्यों को आसानी खोज लिया गया तो कई बार नेटिजन्स ने दिमाग के घोड़े खोल लिए, मगर उन्हें हल नहीं कर पाए। कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जिनमें छिपे रहस्य को खोजने के लिए शिकारी जैसी नजर की जरुरत होती है। अभी एक ऐसी ही तस्वीर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। तस्वीर देखने में तो बहुत सामान्य है। इसमें दर्जनों की संख्या में टौकेन एक-दूसरे से बिलकुल चिपककर बैठे हैं। मगर इन्हीं टौकेन के बीच एक खूबसूरत पेंगुइन भी बैठा है।

टौकेन के बीच छिपा है पेंगुइन

अब टौकेन की इस तस्वीर में आपको उसी पेंगुइन को खोजकर निकालना है। मगर इससे पहले उस छिपे हुए पेंगुइन को खोजना शुरू करें, एक शर्त भी जान लीजिए। आपको पेंगुइन को खोजने के लिए सिर्फ 30 सेकंड का समय में मिलेगा। अगर आपने इतने समय में उस पेंगुइन खोज लिया तो यकीन मानिए आपकी नजर सचमुच किसी शिकारी जैसी हैं, जो बारीक से बारीक से चीज को खोज सकती है।

आखिर कहां छिपा है पेंगुइन

हालांकि 30 सेकंड में या फिर अभी तस्वीर में छिपे में पेंगुइन को नहीं खोज पाएं है तो परेशान बिल्कुल ना हों। क्योंकि बड़ी तादाद में सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर में छिपे पेंगुइन को नहीं खोज पाए हैं। दरअसल तस्वीर में टौकेन और पेंगुइन एक जैसे दिखने की वजह से उसे खोजने में किसी को भी मुश्किल का सामना करना पड़ा सकता है। आपको बता दें कि टौकेन के बीच पेंगुइन तस्वीर में दाएं से ठीक बीच में है।

यहां देखिए तस्वीर

optical Illusion

देखिए कहां छिपा है पेंगुइन।

देख लिया ना तस्वीर में पेंगुइन नजर के ठीक सामने ही था, मगर उसे खोजने में किसी को भी काफी मुश्किल हो सकती है। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article