वायरल न्यूज़

Optical Illusion: लेना है तो ले लीजिए एक घंटा, 5 की भीड़ में ढूंढ निकाले 8 तो कहलाएंगे सुपर कंप्यूटर से तेज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 5, 2023, 05:00 PM IST

Optical Illusion: इस तस्वीर में गणित के अंक 5 की भरमार नजर आ रही होगी। इसी तस्वीर में कहीं न कहीं गणित का अंक 8 भी छिपा हुआ है। पांचवी कक्षा के बच्चों ने भी यह चैलेंज पूरा कर दिखाया, लेकिन बड़े-बड़े सूरमा भी इस चैलेंज को पूरा करने में नाकाम रहे।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई शानदार तस्वीर
  • चैलेंज पूरा कर बन जाइए तीस मार खां
  • बड़े-बड़े सूरमा नहीं पूरा कर पाए चैलेंज

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन के बहुत सारी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इसमें से कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग की बत्ती जलाती हैं, वहीं कुछ तस्वीरें लोगों की आंखों को कंफ्यूज कर देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब है 'आंखों का भ्रम'। ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge) को पूरा करने में ज्यादातर लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। आज हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर (Optical Illusion Picture) लेकर आए हैं।

पांचवी के बच्चे भी पूरा कर दिखाएंगे यह चैलेंज

आपको बता दें कि इस तस्वीर में दिया गया चैलेंज बहुत ही ज्यादा आसान है। यहां तक कि पांचवी कक्षा के बच्चों ने भी यह चैलेंज पूरा कर दिखाया, लेकिन बड़े-बड़े सूरमा भी इस चैलेंज को पूरा करने में नाकाम रहे। हम आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए एक घंटे का समय देते हैं। अगर आपने एक घंटे में भी चैलेंज पूरा कर लिया तो आप सुपर कंप्यूटर से तेज माने जाएंगे। वहीं अगर आप इसके बाद भी चैलेंज पूरा करने में नाकाम रहते हैं तो आपको फुस्स का दर्जा दिया जाएगा।

चैलेंज को सॉल्व करके बन जाइए तीस मार खां

आपको इस तस्वीर में गणित के अंक 5 की भरमार नजर आ रही होगी। इसी तस्वीर में कहीं न कहीं गणित का अंक 8 भी छिपा हुआ है। आपको इसी गणित के अंंक 8 को ढूंढना है। जहां एक तरफ पांचवीं क्लास के बच्चों ने चैलेंज को एक मिनट से भी कम समय में पूरा कर लिया, वहीं आपको एक घंटे के समय में यह चैलेंज पूरा करके धुरंधरों की श्रेणी में शामिल होना है। आप चाहें तो अपने रिश्तेदारों के दिमाग की भी परीक्षा ले सकते हैं। आप उनको यह तस्वीर भेज दीजिए।

Optical Illusion Result

यहां देख सकते हैं 8

आप सोच रहे होंगे कि चैलेंज पूरा करना बहुत ही ज्यादा आसान है, तो आप गलत सोच रहे हैं। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए पूरी एकाग्रता दिखानी होगी। हम आपके लिए एक और तस्वीर शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर में आप लाल घेरे में आसानी से 8 देख पाएंगे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article