वायरल न्यूज़

Viral Video: भारी पड़ गया पत्नी से मजाक, जैसे ही सोया पति हो गया खेल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 6, 2023, 01:32 PM IST

Viral Video: पति बस पत्नी से मजाक करने की गलती कर गया, मगर फिर बेचारे के साथ ऐसा मजाक हुआ कि सपने में भी नहीं सोचा होगा।

Image

पत्नी से मजाक करने की गलती कर गया पति। (फोटो सोर्स-वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी से मजाक की गलती कर गया पति
  • फिर पत्नी ने सिखाया सबक
  • अब शायद ही मजाक करेगा

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार चीजों से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज बड़ी तादाद में फनी कंटेंट अपलोड किया जाता है, जो नेटिजन्स को भी खासा पसंद आता है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो एक पति से जुड़ा मालूम होता है जो अपनी पत्नी से मजाक करने की गलती कर गया। मगर पत्नी ने बदले ने उससे ऐसा मजाक किया कि बेचारे के साथ तगड़ा खेल हो गया। अब वो शायद ही पत्नी से दोबारा मजाक करने की सोचेगा।

पत्नी से मजाक की गलती कर गया पति

सामने आए मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पति का पत्नी से मजाक करने का मन हुआ। वो सीधे किचन में गया और बर्फ का टुकड़ा हाथ में छिपा लाया। पति अब सीधे पत्नी के करीब पहुंचा। यहां पत्नी चुपचाप मोबाइल चला रही थी कि तभी उसने बर्फ का टुकड़ा शूट में डाल दिया। इसके बाद पति दोबारा पत्नी के करीब पहुंचा और उसके बाल खराब कर दिए। फ्रेम में देखेंगे कि इससे पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने भी तगड़ा मजाक करने का प्लान बना लिया।

पति के साथ हुआ तगड़ा खेल

अब पत्नी सीधे किचन में गई और पलटा गर्म कर लिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। पलटा गर्म करने के बाद पत्नी सीधे रूम गई तो देखा पति आराम से सोया हुआ है। बेचारे ने सपने में भी नहीं सोचा कि उसके साथ तगड़ा खेल होने वाला है। पत्नी सोते हुए पति के ऊपर बैठी और गर्म पलटा उसकी कमर में चिपका दिया। फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि पलटा लगते ही पति के होश उड़ गए। वो बैचेन हो गया मगर पत्नी ने उसे हिलने नहीं दिया।

यहां देखिए वीडियो

पति से तगड़ा मजाक करते हुए पत्नी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article