Optical illusion:7 की लगी है भीड़, 10 सेकंड नहीं 10 मिनट में भी 1 ढूंढ लिया, तो तलवार से भी तेज है आपकी नजर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 20, 2023, 08:32 PM IST

Optical illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को 7 की भीड़ में 1 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, ज्यादातर लोग इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 की भीड़ में 1 को ढूंढिए
  • 10 मिनट के अंदर पूरा करना है चैलेंज
  • अच्छे-अच्छों के छूट गए पसीने

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें (Viral photo) तो इतनी खतरनाक होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, तस्वीरों में ऐसे-ऐसे चैलेंज होते हैं, जिन्हें सॉल्व करना आसान नहीं होता। हालांकि, कुछ लोग इतने तेज-तर्रार होते हैं, जो आसानी से पजल को सॉल्व कर देते हैं। ऐसे लोग जीनियस कहलाते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Viral Photo) की एक और धांसू तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को काफी खतरनाक चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज ने लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ा दिए हैं।

optical illusion

1 ढूंढकर बताएं

दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें काफी कन्फ्यूज करने वाली होती हैं। इन तस्वीरों के जरिए लोग चीजों को किस तरह देखते हैं, उनका दिमाग कितना चलता है या फिर आंखें कितनी तेज है, सब पता चल जाता है। इसके अलावा लोगों की पर्सनैलिटी कैसी इसका भी पता चल जाता है। इस तस्वीर में जो चैलेंज दिया गया है, उससे ये पता चल जाएगा कि आप कितना दिमाग लगाते हैं और आपकी नजरें कितनी तेज है। क्योंकि, ज्यादातर लोग तो हिम्मत हार गए हैं। दरअसल, इस तस्वीर में 7 की भीड़ लगी हुई है। लेकिन, लोगों को इस भीड़ में 1 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। कई लोगों ने इस पजल को सॉल्व करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। बड़ी बात ये है कि इसके लिए केवल 10 सेकंड का ही समय दिया गया है, लेकिन हम आपको 10 मिनट देते हैं।

End of Feed