Devar Bhabhi Video: भारत की शादियोंं में तमाम तरह की रस्में निभाई जाती हैं। कई रस्में शादी के दौरान होती हैं। वहीं कई रस्में तब निभाई जाती हैं, जब दुल्हन विदा होकर पहली बार अपने ससुराल आती है। ससुराल में कदम रखने के बाद ही कई तरह की रस्में शुरू हो जाती हैं। कई रस्मों में दूल्हा-दुल्हन दोनों शामिल होते हैं, वहीं कुछ रस्में सिर्फ दुल्हन के साथ ही निभाई जाती हैं। एक-दो रस्म तो दुल्हन अपने दूल्हे के छोटे भाई यानि अपने देवर के साथ निभाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।
देवर-भाभी का हैरान करने वाला वीडियो
देवर-भाभी से जुड़ा यह वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक देवर ससुराल आई अपनी नई नवेली भाभी के साथ बहुत ही अजीबो-गरीब हरकत करता है। हो सकता है कि इस वीडियो में कोई रस्म निभाई जा रही हो, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस रस्म को देखकर हैरान हैं। आप देख सकते हैं कि विदा होकर पहली बार ससुराल आई भाभी अपने दूल्हे के साथ एक जगह बैठी हुई है। वीडियो में भाभी काफी खुश नजर आ रही है। इसी बीच वहां पर दूल्हे के भाई यानि दुल्हन के देवर की एंट्री होती है। देखें वीडियो-
वीडियो में इसके बाद जो नजर आता है, वैसा शायद ही आपने देखा होगा। आप देख सकते हैं कि दूल्हे का भाई अपने नई नवेली भाभी के साथ मस्ती करने लगता है। इसके बाद एक मौका ऐसा भी आता है, जब देवर भाभी की गोद में बैठ जाता है। वहीं इन सबके बीच दूल्हा बगल में बैठा मुस्कुराता रहता है। बता दें कि इस तरह की रस्में कई जगह निभाई जाती हैं, जहां ससुराल आई नई नवेली भाभी की गोद में देवर बैठता है। इसके बाद उसे शगुन की रकम दी जाती है। देवर-भाभी के बीच मस्ती-मजाक वाला यह तालमेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को फैशन क्लब पूजा 11 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।
