Specially Abled Viral Video: कहते हैं कि जब इंसान के भीतर जज्बा हो तो कोई भी अड़चन और परेशानी उसके रास्ते का रुकावट नहीं बन सकती। अगर ठान लिया है तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इन दिनों एक दिव्यांग शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह दिव्यांग शख्स IAS बनना चाहता है लेकिन इसके पास IAS की कोचिंग के लिए पैसे नहींं थे। इसके बाद दिव्यांग शख्स ने जो काम किया, उसे जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
दिव्यांग शख्स के जज्बे को सलाम कर रहे लोग
आपने अपने आस-पास कई ऐसे लोग देखे होंगे जिन्होंने आर्थिक तंगी की वजह से अपने लक्ष्य को छोड़ दिया और वह कोई दूसरा काम करने लगे। हालांंकि, इस दिव्यांंग शख्स के सामने आर्थिक समस्या जरूर आई, लेकिन इन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और IAS कोचिंग की फीस के लिए गली-गली समोसा बेचने लगे। शख्स की कहानी सामने आने के बाद लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। इस दिव्यांग शख्स के सपने के बारे में सुनकर लोग उनसे प्रेरित हो रहे हैं। इसके साथ ही शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो-
दिव्यांग होने के बाद भी यह शख्स अपनी हिम्मत नहीं हार रहे हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए यह गली-गली समोसा बेचते हैं। जिससे उनके पास IAS की कोचिंग के लिए पैसे इकट्ठे हो जाएं। इस शख्स का नाम सूरज है। जो महाराष्ट्र के नागपुर जिले के निवासी हैं। इनकी कहानी को फूड ब्लॉगर गौरव वासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिव्यांग शख्स साइकिल पर बैठकर 15-15 रुपये के समोसे बेचते हैं। जिससे कि वह IAS की कोचिंग के पैसे इकट्ठे कर सकें और पढ़ाई करके IAS ऑफिसर बन सकें। फूड ब्लॉगर जैसे ही उनसे पूछते हैं कि दिव्यांग होकर भी वह इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं तो सूरज फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगते हैं। उनकी अंग्रेजी सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।
