वायरल न्यूज़

Optical Illusion: चतुर रामलिंगम वाला दिमाग चाहिए, तभी नजर आएंगे तस्वीर में पांच अंतर, 10 सेकंड का दिया गया समय

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 26, 2023, 01:32 PM IST

Optical Illusion: हाल ही में सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर अपलोड की गई है, जिसमें से पांच अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 10 सेकंड का समय भी दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में पांच अंतर ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढने के लिए दिया गया 10 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: कहा जाता है कि ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें दिमागी विकास के लिए बेहद शानदार होती हैं। इन तस्वीरों में कुछ चीजें खोजने के लिए तो कुछ में अंतर बताने के लिए पूछा जाता है। इसके लिए एक निश्चित समय भी दिया जाता है। ये तस्वीरें पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं। इन तस्वीरों में अंतर ढूंढना बच्चों के ध्यान केंद्रित करने का काम करता है, जो आगे चलकर उनके पढ़ाई में भी काम आ सकता है।

बता दें, सोशल नेटवर्किंग साइट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जो थोड़ी सी ट्रिकी समझ आ रही है। इस तस्वीर में पांच अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसे सॉल्व करने के लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में से पांच अंतर ढूंढने वाले को चतुर रामलिंगम कहा जाएगा। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि अब तक इस तस्वीर को सॉल्व करने में करीब 90 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं, तो ऐसे में अगर आप खुद को उन 10 प्रतिशत लोगों की लिस्ट में मानते हैं तो आप इस तस्वीर में पांच अंतर खोजकर दिखाइए और बन जाइए हीरो..

Optical Illusion Puzzle Photo Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा पांच अंतर

ये रहा तस्वीर में छिपा पांच अंतर

इतने समय में तो आपने इस तस्वीर को अच्छे से देख ही लिया होगा, तो आपको तस्वीर में अंतर समझ आया या फिर अभी भी आप ढूंढ ही रहे हैं। अगर अभी भी आपको तस्वीर में अंतर नहीं नजर आया है तो आप इस तस्वीर को एक बार और ध्यान से देख लीजिए, शायद इस बार आपको तस्वीर में अंतर नजर आ जाए और अगर नहीं आ रहा है तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देखिए, तस्वीर में आपको लाल सर्कल दिखेगा, वहां आपको तस्वीर में अंतर को घेरा बनाया गया है, जहां आपको तस्वीर में पांच अंतर आसानी से दिख जाएगा। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article