वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तेनालीराम जैसा इंसान ही खोज पाएगा तस्वीर में तीन अंतर, बड़े-बड़े धुरंधरों ने भी मान ली हार

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 24, 2023, 04:24 PM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। कहा जा रहा है कि जो कोई भी 9 सेकंड में इस तस्वीर में से अंतर ढूंढ निकालेगा, उसे तेनालीराम की उपाधि दी जाएगी।

Image

तस्वीर में तीन अंतर खोजने का चैलेंज

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर आई ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • तस्वीर में से ढूंढ निकालने हैं तीन अंतर
  • सॉल्व करने के लिए दिया गया है 9 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: सोशल नेटवर्किंग साइट पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की नई-नई तस्वीरें अपलोड की जाती हैं, जिसमें कई सारी तो आसानी से सॉल्व कर ली जाती है। लेकिन कई सारी तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिसे सॉल्व करने में लोगों के पूरे दिन निकल जाते हैं, फिर भी ये पजल सॉल्व नहीं हो पाती है। कुछ ऐसा ही ये पजल भी है, जिसे हम आपके लिए लेकर आए हैं। वायरल हो रही ऑप्टिकल की इस तस्वीर में कुछ अंतर दिए गए हैं, जिसे ढूंढ निकालने का चैलेंज दिया गया है तो क्या आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाएंगे..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 9 सेकंड का समय भी दिया गया है। हालांकि, देखा जाए तो ये काफी कम समय है, ऐसे में अगर आप चाहे तो कुछ और समय भी ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि अब तक सिर्फ 5 प्रतिशत लोग ही इस पजल को सॉल्व कर पाए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में तीन अंतर ढूंढने वाले इंसान को तेनालीराम की उपाधि दी जाएगी। तो क्या आप इसे सॉल्व करने के लिए तैयार हैं..

Optical Illusion Puzzle Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा तीन अंतर

ये रहा तस्वीर में छिपा तीन अंतर

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख लिया होगा तो क्या आपको तस्वीर में तीन अंतर नजर आया या फिर अब भी आप ढूंढ ही रहे हैं। अगर अब तक आपको तस्वीर में तीन अंतर नहीं मिला है तो कोई बात नहीं.. अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देखें, यहां आपको अंतर नजर आ जाएगा। अब जब आपको तस्वीर में अंतर नजर आ गया है, तो आप चाहे तो इसे शेयर भी कर सकते हैं और अपने जानने वालों से भी इसे सॉल्व करने के लिए कह सकते हैं और फिर देखिए वे इसे सॉल्व करने में कितना समय लगाते हैं। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article