वायरल न्यूज़

Optical Illusion: घोड़ों से करते हैं प्यार, तभी नजर आएगा इन दोनों तस्वीर में छिपा अंतर, ढूंढने वाला कहलाएगा 'जवान'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 4, 2023, 03:46 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको दो तस्वीर दिखाई देगी। इन दोनों तस्वीरों में घोड़े को दिखाया गया है, जिनमें तीन अंतर छिपा हुआ है, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल, तस्वीर में 3 अंतर ढूंढने का चैलेंज, दिया गया 12 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: आजकल के दौर में लोग सीधा गूगल बाबा को ही याद करते हैं, चाहे किसी चीज के बारे में जानना हो या फिर टाइम पास करना हो। कुछ ऐसा ही होता है - ऑप्टिकल इल्यूजन। सीधे तौर पर समझा जाए तो जैसे पहले अखबार के जमाने में सुडोकू आता था, जिसे लोग घंटों बैठकर सॉल्व किया करते थे। बस कुछ ऐसा ही है ये ऑप्टिकल इल्यूजन। इसमें भी लोग अपना दिमाग लगाते हैं और इस पजल को सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। वैसे आपको बता दें कि सुडोकू भी ऑप्टिकल इल्यूजन का ही एक हिस्सा है।

दरअसल, सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर (वर्तमान में एक्स) पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो ऑप्टिकल इल्यूजन की है। इस तस्वीर में आपको दो तस्वीर दिखाई देगी, जो देखने पर एक ही जैसी दिखाई देगी। इन दोनों तस्वीरों में तीन अंतर दिए गए हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय दिया गया है। वैसे आपको एक जानकारी दे दें कि इस पजल को सॉल्व करने में अब तक 95 प्रतिशत लोग हार मान चुके हैं। ऐसे में अगर आप खुद को 5 प्रतिशत के लोगों की कैटगरी में मानते हैं तो आप इस तस्वीर की गुत्थी सॉल्व करके दिखाइए।

Optical Illusion Puzzle Solution

ये रहे तस्वीर में छिपे तीन अंतर

ये रहे तस्वीर में छिपे तीन अंतर

वैसे इतने समय में तो आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख ही लिया होगा, तो क्या आपको इस तस्वीर में तीन अंतर नजर आया या अब भी आप ढूंढने में लगे हैं। अगर नहीं तो कोई बात नहीं.. अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर में ध्यान से देखिए, वहां आपको तीन लाल घेरे दिखाई देंगे, जहां आपको तस्वीर में दिए गए तीनों अंतर नजर आ जाएंगे। तो देखा आपने तस्वीर में छिपा तीन अंतर कितना आसानी से ढूंढ लिया गया, इसमें बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत थी। ऐसे में अगर आप चाहे तो इस पजल को आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और उन्हें इस पजल को पूरा करने का चैलेंज दे सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article