Optical Illusion Eye Test: आजकल फेसबुक हो या ट्विटर इन सभी जगहों पर लोग हमेशा कुछ न कुछ ट्रिकी खोजने की कोशिश करते रहते हैं। ताकि उनकी दिमागी क्षमता भी बढ़ सके और उनका टाइम भी अच्छे से पास हो सके। इसके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन लोगों को समझ आता है ऑप्टिकल इल्यूजन का। इन तस्वीरों में कुछ तस्वीरें बेहद आसान होती है तो कुछ बेहद कठिन। सिंपल वाली तस्वीर को लोग देखते ही सॉल्व कर लेते हैं लेकिन जो तस्वीर कठिन होती है, उन्हें सॉल्व करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कुछ ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो काफी कठिन बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करना बच्चों का खेल नहीं है।
फोटो साभार- सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको दो तस्वीर दिखाई देगी, जो बाप-बेटे से संबंधित है। इस तस्वीर के कैप्शन में भी वर्ल्ड बेस्ट डैड लिखा हुआ है। इस तस्वीर में 6 अंतर दिए गए हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 11 सेकंड का समय भी दिया गया है। लोगों को कहना है कि इस पजल को सॉल्व करना इतना आसान नहीं है, जितना आप इसे समझने की भूल कर रहे हैं। अब तक इसे सॉल्व करने में कई महारथी हार चुके हैं। तो एक बार आप भी अपनी किस्मत आजमा लीजिए और सॉल्व करके दिखाइए ये अंतर ढूंढने वाला पजल।
ये रहे तस्वीर में छिपे 6 अंतर
ये रहे तस्वीर में छिपे 6 अंतर
उम्मीद है अब तक तो आपने इस तस्वीर को काफी ध्यानपूर्वक देख लिया होगा, तो ऐसे में क्या आपको इस दोनों तस्वीर में छिपा अंतर दिखा या अब भी आप इन अंतरों को ढूंढने की कोशिश ही कर रहे हैं। चलिए ज्यादा परेशान नहीं होइए, हम आपको बता देते हैं कि इस तस्वीर कहां-कहां अंतर छिपा हुआ है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर में लाल घेरे को ध्यान से देखें, इस जगह पर आपको कुछ अंतर नजर आएगा। ये कुल अंतर 6 है, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया था। तो देखा आपने ये कितना आसान था, बस थोड़ा ध्यान लगाने की जरूरत है।
