Optical Illusion: पहले दिखी बेड पर लेटी हुई लड़की या नजर आया शेक्सपियर का चेहरा, जानिए कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 24, 2023, 07:02 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें से कुछ छिपे हुए चेहरे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है और इसके लिए 09 सेकंड का समय दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में छिपे चेहरे ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढ निकालने के लिए दिया गया 09 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: हाल ही में इंटरनेट पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो बहुत ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। आंकड़ों की बात करें तो अब तक 95 प्रतिशत लोग इस पजल को सॉल्व नहीं कर पाए हैं। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन की काफी तस्वीरें ऐसी भी होती है, जो बेहद आसान होती है, जिसे लोग देखते ही पलभर में आसानी से सॉल्व कर लेते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में तीन चेहरों को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 09 सेकंड का समय दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये पजल इतनी खतरनाक है कि इसे सॉल्व करना नामुमकिन बताया जा रहा है। ऐसे में इस तस्वीर को सॉल्व करने वाला महाबली कहलाएगा। वैसे इस तस्वीर को सॉल्व करना इतना भी आसान ही नहीं है, जितना इसे लोग समझने की भूल कर रहे हैं। फिलहाल, आप क्या सोच रहे हैं, इस तस्वीर को सॉल्व करके दिखाइए और बन जाइए तीस मार खां।

End of Feed