वायरल न्यूज़

Video: तीन-तीन खूंखार सांपों को हाथ में लेकर खिलवाड़ कर रहा था शख्स, देखिए आखिर में क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 24, 2023, 06:49 PM IST

Viral Video: सोचिए अगर किंग कोबरा आपके पास आ जाए तो आपकी हालत खराब होनी लाजिमी है। जबकि इस वीडियो में शख्स हैरान करने वाला कारनामा कर रहा है। शख्स ने अपने हाथ में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन किंग कोबरा पकड़ा हुआ है।

Image

सांप का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले खूंखार जीवों में सबसे खतरनाक और जहरीले होते हैं। इस धरती पर कई ऐसे सांप हैं, जो एक वार में 100 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार सकते हैं। भारत में पाए जाने वाले सांपों में किंग कोबरा सबसे जहरीला माना जाता है। सोचिए अगर किंग कोबरा आपके पास आ जाए तो आपकी हालत खराब होनी लाजिमी है। दूसरी तरफ एक शख्स अपने हाथों में तीन-तीन किंग कोबरा पकड़कर खिलवाड़ करता दिखाई दिया।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

वीडियो को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई है। किंग कोबरा के घातक जहर से हर कोई डरता है। किंग कोबरा को अपने सामने देखकर स्नेक कैचर भी पानी मांगने लगते हैं। दूसरी तरफ इस वीडियो में शख्स ऐसा हैरान करने वाला कारनामा कर रहा है। शख्स ने अपने हाथ में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन किंग कोबरा पकड़ा हुआ है। यह दृश्य बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है। यह शख्स तीन विशाल कोबरा सांपों को पूरे आत्मविश्वास के साथ पकड़ा हुआ दिख रहा है। देखें वीडियो-

इस वीडियो ने ऑनलाइन दुनिया में तहलका मचा रखा है। शख्स ने तीन किंग कोबरा सांपों को कुछ इस तरह से पकड़ा हुआ है, जैसे वह किसी खिलौने के साथ खेल रहा है। इस वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। वीडियो को its_rj_95 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ने लोगों की सांसें अटका दी है। वीडियो देखकर एक यूजर ने कहा, "यह देखने में बहुत ही ज्यादा डरावना है।"

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article