वायरल न्यूज़

Optical Illusion: किस जेब्रा का मुंह है सामने की ओर, बता दिए तो माने जाएंगे चाणक्य से भी तेज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 25, 2023, 04:34 PM IST

Optical Illusion: इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद कई लोग सही जवाब दे रहे हैं, तो ज्यादातर लोग गलत जवाब दे रहे हैं। यह तस्वीर आपके दिमाग की परीक्षा तो लेगी ही। इसके साथ ही आपकी नजरों को भी परखेगी। बड़े-बड़े सूरमा इस चैलेंज को सॉल्व करने में फेल हो गए।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर के दिए चैलेंज को कर दिखाइए सॉल्व
  • बड़े-बड़े सूरमा चैलेंज पूरा करने में हुए फेल

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) की मजेदार तस्वीरें वायरल होती हैं। इनमें से कुछ तस्वीरे इतनी जबरदस्त होती हैं कि उसे सॉल्व (Optical Illusion Test) करने में लोगों के दिल का चैन और रातों की नींद उड़ जाती है। कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग की परीक्षा लेती हैं, जबकि कुछ तस्वीरें लोगों की नजरें परखती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो आपके दिमाग की परीक्षा तो लेगी ही। इसके साथ ही आपकी नजरों को भी परखेगी।

चैलेंज को सॉल्व करके बन जाइए होशियार

इस तस्वीर में आपको दो जेब्रा नजर आ रहे होंगे। तस्वीर में सबसे अहम है जेब्रा का मुंह। आपको दोनों जेब्रा का एक ही मुंह नजर आ रहा होगा। अब आपको बताना है कि तस्वीर में दिख रहा मुंह किस जेब्रा का है, राइट वाले जेब्रा का या लेफ्ट वाले जेब्रा का। यह तस्वीर ऐसा है, जिसे देखने के बाद हर कोई कंफ्यूज है। तस्वीर को सारोश नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस तस्वीर के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा,'इनमें से कौन सा जेबरा फ्रंट में है, लेफ्ट वाला या राइट वाला।'

इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद कई लोग सही जवाब दे रहे हैं, तो ज्यादातर लोग गलत जवाब दे रहे हैं। अगर आप तस्वीर पर दिए चैलेंज को सॉल्व करना चाहते हैं तो अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और जल्द से जल्द जवाब दे दीजिए। आप चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी यह तस्वीर भेजकर उनके दिमाग की परीक्षा ले सकते हैं। इसके जरिए आप उनके दिमाग का IQ टेस्ट भी ले सकते हैं। फिलहाल आप कमेंट करके बताएं कि आपको कौन सा घोड़ा फ्रंट में देखता नजर आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article