Optical Illusion: तेज नजरों के जादूगर ही Bot की भीड़ में ढूंढ़ पाएंगे Bat, दम है तो 5 सेकंड में दिखाएं अपना करिश्‍मा

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल होते रहते हैं। इस बार वायरल हो रही फोटो एक अल्फाबेटिकल पहेली है, जिसमें अंग्रेजी का शब्‍द ढूंढ़ना आपके लिए एक चुनौती है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन की फोटो में आपको छिपे हुए शब्द Bat को खोजना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस ऑप्टिकल इल्‍यूजन को सॉल्‍व करने के लिए आपको 5 सेकंड मिलेंगे
  • Bot की भीड़ में आपको Bat की खोज करनी है
  • अवलोकन क्षमता के विकास में सहायक है ऑप्टिकल इल्यूजन

--

इस तस्‍वीर में ढूंढ़ें जवाब।

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की फोटोज देखते ही सबसे पहले यूजर्स का दिमाग चकरा जाता है। हालांकि फोटो को गौर से देखते समय जवाब दिमाग में आने भी लगता है। जब यूजर्स के मस्तिष्‍क की धारणा किसी वस्तु की तरह दिखने वाली चीज़ से अलग होती है, तो इसे ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यूजर्स के दिमाग को भ्रमित कर असमंजस की स्थिति में डालने का प्रयास करता है। मगर इन सबसे इतर ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग की अवलोकन क्षमता को विकसित करने का काम भी करता है। ऑप्टिकल इल्यूजन मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं जिनका नियमित अभ्यास करने से कोई भी व्यक्ति इस खेल में महारत हासिल कर सकता है।

सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल होते रहते हैं। इस बार वायरल हो रही फोटो एक अल्फाबेटिकल पहेली है, जिसमें अंग्रेजी का शब्‍द ढूंढ़ना आपके लिए एक चुनौती है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन की फोटो में आपको छिपे हुए शब्द Bat को खोजना है। यदि आपके पास अच्छी अवलोकन क्षमता है तो अपनी दृष्टि को परखें और सही शब्‍द को खोजकर दिखाएं। इस खास ऑप्टिकल इल्यूजन में ऐसे अक्षर हैं जो काफी भ्रामक हैं। तस्वीर में हर जगह आपको Bot लिखा हुआ दिख रहा है, मगर बीच में कहीं-कहीं Bat शब्द भी लिखा हुआ है, जिसे आपको समझना है। इस तस्वीर को ध्यान से देखें और 5 सेकंड के अंतर 'Bat' की स्पेलिंग ढूंढ़कर दिखाएं।

End of Feed