वायरल न्यूज़

Optical Illusion: महाभारत के चक्रव्यूह जैसी है ये तस्वीर, जिसने सुलझा दी वह तोड़ देगा अभिमन्यू का रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 19, 2023, 05:37 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे लेकर काफी चर्चा भी की जा रही है। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर महाभारत के चक्रव्यूह जैसी है, जिसकी गुत्थी सुलझाने वाला अभिमन्यू से भी तेज माना जाएगा।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • इस तस्वीर में छिपे हैं कई चेहरे
  • ढूंढने वाले को अभिमन्यू से भी तेज माना जाएगा

Optical Illusion Eye Test: यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की हजारों-लाखों तस्वीरें वायरल होती है लेकिन कम ही तस्वीरें होती हैं, जो लोगों की नजरों में आती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही खतरनाक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे महाभारत के चक्रव्यूह जैसा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने वाले अभिमन्यू से भी बड़ा योद्धा माना जाएगा। वैसे ये ऐसी तस्वीर है, जो अधिकतर लोगों को माथा घुमा चुकी है। कहा जा रहा है कि इस पजल की गुत्थी सुलझाने में अब तक 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर एक अनसुलझी पहेली की तरह है, जिसे सॉल्व करना नामुमकिन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में कई चेहरे छिपे हुए हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस गुत्थी को सॉल्व करने के लिए 15 सेकंड का समय मिला है। अब तक कई धुरंधर घुटने टेक चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने आपको अर्जुन से भी बड़ा योद्धा मानते हैं तो इसे सॉल्व कर दिखाइए। अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो मान लीजिए कि आपने अर्जुन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Optical Illusion Puzzle Solution

ये रहे तस्वीर में छिपे हुए चेहरे

ये रहे तस्वीर में छिपे हुए चेहरे

टाइम तो आपने पूरा ले ही लिया है तो क्या आपने तस्वीर में छिपे चेहरे ढूंढ लिए या फिर अभी भी खोज ही रहे हैं। अगर हां, तो हमें कमेंट कर बता दीजिए और अगर ना, तो कोई बात नहीं। हम आपकी इस मुश्किल घड़ी में मदद कर देते हैं। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर को एक बार ध्यान से देख लीजिए, इसमें आपको कई सारे लाल घेरे नजर आएंगे। इन लाल घेरों में 5 इंसानी चेहरे, दो उल्लू, एक लोमड़ी, एक हिरण और एक चीता दिखाई देगा। तस्वीर में छिपे चेहरे देख दिमाग चकरा गया न। अब समझें न गुरु कि हम क्यों कह रहे हैं यह तस्वीर महाभारत के चक्रव्यूह जैसी है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article