Optical Illusion: एनिमल लवर ही बता पाएंगे तस्वीर में छिपा अंतर, अगर 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे सुपरब्रेन वाले इंसान

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 8, 2023, 03:42 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से पांच अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में 5 अंतर ढूंढने का चैलेंज
  • दिया गया मात्र 10 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: देखा जाए तो ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें अब हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गई है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर सर्च करते समय ये हर वक्त हमें दिख ही जाते हैं। इनकी कुछ तस्वीरें तो काफी आसानी से सॉल्व हो जाती है, लेकिन कुछ इतना दिमाग हिला देती है कि इसे सॉल्व करना जैसे कोई जंग जीतने के बराबर हो जाता है। इन्हीं में से तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बेहद खतरनाक है। इस तस्वीर में पांच अंतर निकालने का चैलेंज दिया गया है, जिसे 10 सेकंड में पूरा करने के लिए कहा गया है। अब देखते हैं आप इस चैलेंज को पूरा कर पाते हैं या नहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई लोग हार मान चुके हैं। कहा जा रहा है कि अब तक सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही इस पजल को सॉल्व कर पाए हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आप इस गुत्थी को सुलझा पाएंगे। जब आप इस तस्वीर को देखेंगे तो इसमें आपको दो तस्वीर नजर आएगी, जो एक ही है। लेकिन इसमें पांच बारीक अंतर दिया गया है, जो दिमाग का दही कर देने वाला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को वही व्यक्ति सॉल्व कर सकता है, जो एक सच्चा एनिमल लवर हो। तो आप अगर खुद को एक एनिमल लवर मानते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सॉल्व करके दिखाइए।

End of Feed