वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 1 मिनट के बदले 10 मिनट लीजिए, 9 की भीड़ में 3 ढूंढ लिए तो बाज से भी तेज नजर है आपकी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 20, 2023, 03:48 PM IST

Optical Illusion Eye Test: इस ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर में लोगों को 9 की भीड़ में 3 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, तीन को ढूंढने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं।

Image

तीन ढूंढने का अनोखा चैलेंज

KEY HIGHLIGHTS
  • एक और ऑप्टिकल इल्यूजन की मजेदार तस्वीर
  • 9 की भीड़ में 3 ढूंढने का चैलेंज
  • अच्छे-अच्छों के छूट गए पसीने

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर आपको कई तरह की तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो दिल को सुकून देती हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरें कन्फ्यूज करने वाली होती हैं। ये तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical illusion Viral Photo) होती हैं। क्योंकि, इन तस्वीरों में सच्चाई सामने होने के बावजूद आसानी से नजर नहीं आती। कुछ तस्वीरों (Viral Photo) को तो लोग जिनती बार देखते हैं, उससे ज्यादा कन्फ्यूज हो जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग होते हैं जिनकी नजरें इतनी तेज होती है कि वो आसानी से सच्चाई को पकड़ लेते हैं। एक ऐसी ही तस्वीर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें लोगों को ऐसे चैलेंज दिया गया है, जिसे सॉल्व करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए।

ये तो हम सब जानते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की तस्वीरें कई तरह से लोगों को परखती है। नजर कितनी तेज है, दिमाग कितना धारदार है और पर्सनैलिटी कैसी है, ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों से पता चल जाता है। लिहाजा, इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं और चैलेंज को भी स्वीकार करते हैं। अगर आप भी खुद को तेज-तर्रार मानते हैं और जीनियस समझते हैं, तो इस तस्वीर में जो चैलेंज दिया गया है, उसे सॉल्व करके बताएं। क्योंकि, तस्वीर में जिस चीज को ढूंढने के लिए कहा गया उसे ढूंढते-ढूंढते अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। लेकिन, अब तक सही जवाब नहीं मिला।

3 ढूंढने का चैलेंज

दरअसल, इस तस्वीर में लोगों को 9 की भीड़ में 3 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिसने एक मिनट के अंदर 3 को ढूंढ लिया उसकी नजर बाज से भी तेज हैं। तो अगर आपकी नजर भी बाज से तेज है तो फटाफट तीन को ढूंढकर बताएं।

Optical illusion

सवाल में जवाब का हिंट

सवाल में जवाब

जिन्हें तीन मिल गया वो वाकई जीनियस हैं। लेकिन, जिन्हें नहीं मिला उनकी मदद हम कर देते हैं। दूसरी तस्वीर को गौर से देखें। चैलेंज ही में आपको हिंद टे दिया गया था। जो लोग समझदार थे, वो समझ गए कि तीन कहां है और जिन्हें समझ नहीं आया उनके लिए हम तीन को ढूंढ दिए हैं। तो इस चैलेंज को आप दूसरों के साथ शेयर करें और देखें कितने लोग इसे पूरा कर पाते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article