Optical Illusion Eye Test: अगर देखा जाए तो सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों की भरमार पड़ी है, जिसे सॉल्व करने के लिए अलग-अलग चैलेंज दिए जाते हैं। इनमें से कई ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो आसानी से सॉल्व हो जाती है। लेकिन कई सारी तो ऐसी जो बिना दिमाग घुमाए और सिर दर्द कराए सॉल्व ही नहीं होती है। लेकिन आज हम आपके लिए ऑप्टिकल की एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे सॉल्व करना नामुमकिन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये एक ऐसा पजल फोटो है, जिसे सॉल्व करने में कर्ण जैसा मित्र भी साथ छोड़ देगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर काफी कुछ कह रही है और इसमें काफी चेहरे भी छिपे हुए हैं। ऐसे में इन सभी चेहरों को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 21 सेकंड का समय भी दिया गया है। बता दें, इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने में अब तक कई धुरंधर अपने घुटने टेक चुके हैं। कहा जा रहा है कि जिसकी नजर बाण की गति से भी तेज होगी, वही इस गुत्थी को सुलझा पाएगा। वैसे आप इसमें जितनी बार अपनी नजरें दौड़ाएंगे, इसमें उतनी तस्वीरें सामने निकलकर आएंगी। इस पजल को लेकर कहा जा रहा है कि जो भी व्यक्ति इसे सॉल्व कर दिखाएगा, उसे भीष्म पितामह की उपाधि दी जाएगी।

ये रहे तस्वीर में छिपे चेहरे
ये रहे तस्वीर में छिपे चेहरे
अब तक तो आपने इस तस्वीर को काफी बार देख लिया होगा और काफी बार इसे सॉल्व करने का प्रयास भी कर लिया होगा। तो क्या आपको इस तस्वीर में छिपे सभी चेहरे दिखे या अब भी आप इसे ढूंढने में ही लगे हैं। अगर आपको तस्वीर में छिपे सभी चेहरे दिख गए हो, तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं लेकिन अगर अब तक आपको नहीं मिला तो कोई बात नहीं। ऊपर दिए गए तस्वीर में देखिए, उसमें आपको कई सारे लाल घेरे दिख जाएंगे, जिसमें आपको सभी छिपे हुए चेहरे नजर आएंगे। इस तस्वीर में आपको 9 चेहरे, 2 घोड़े, एक इंसानी खोपड़ी और एक कुत्ता नजर आएगा। अब समझ आया कि हम क्यों कह रहे हैं कि इसे सॉल्व करने में कर्ण जैसा मित्र भी साथ छोड़ देगा।
