Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की हजारों तस्वीरें वायरल होती हैं, जिन्हें देखते ही लोग इसकी पहेली सुलझाने लग जाते हैं। इनमें जो नॉर्मल तस्वीरें होती हैं, उन्हें तो लोग काफी आसानी से सॉल्व कर लेते हैं। लेकिन जो तस्वीर थोड़ी ट्रिकी होती हैं, उसे सॉल्व करने में लोगों को नानी याद आ जाती है। ऐसे में ट्विटर पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखते ही आपका दिमाग हिल जाएगा, लेकिन फिर भी आप इस तस्वीर को सॉल्व नहीं कर पाएंगे।
फोटो साभार- सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि वायरल हो रही इस तस्वीर में एक पर्स छिपा हुआ है, जिसे ढूंढना कोई बच्चों का खेल नहीं है। इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि इसे वही ढूंढ सकता है, जिसके पास डिटेक्टिव वाली पारखी नजर हो। अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो आपको ब्योमकेश बक्शी की उपाधि दी जाएगी। ऐसे में क्या आप इस चैलेंज को स्वीकार करेंगे, अगर हां तो इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा कर दिखाइए..
ये रहा तस्वीर में छिपा पर्स
ये रहा तस्वीर में छिपा पर्स
उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को निगाह भरकर देख लिया होगा। तो क्या आपको इस तस्वीर में पर्स नजर आया या अब भी आप पर्स ही ढूंढ रहे हैं। अगर नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देखिए, वहां आपको तस्वीर में छिपा पर्स नजर आ जाएगा। अब जब आप इतने परेशान हो ही गए हैं और काफी नजर दौड़ाने के बाद आपको पर्स भी नजर आ ही गया है तो क्यों न, आप इस पजल को अपने मित्रों के साथ शेयर कर उन्हें भी थोड़ा परेशान कर दीजिए और देखिए कि वे बता पाते हैं कि नहीं। तो ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
