वायरल न्यूज़

Optical Illusion: अगर आप भी अपने पार्टनर से करते हैं प्यार, तो ढूंढकर दिखाइए तस्वीर में 6 अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 27, 2023, 03:57 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर से 6 अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 12 सेकंड का दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में अंतर ढूंढने का चैलेंज
  • दिया गया 12 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: इंटरनेट पर यूं तो हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की काफी तस्वीरें अपलोड की जाती है, जो लोगों के दिमाग का दही करने के लिए काफी होती है। इनमें से कुछ तो इतनी आसान होती है कि लोग पलक झपकते ही इसे सॉल्व कर लेते हैं लेकिन कुछ तस्वीरें इतनी खतरनाक होती है कि सुबह से शाम हो जाती है, लेकिन फिर भी ये सॉल्व नहीं हो पाती है। एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें से 6 अंतर ढूंढ निकालने का चैलेंज दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस पजल की गुत्थी को वही शख्स सुलझा सकता है, जिसे अपने पार्टनर से सच्चा प्यार किया हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको दो तस्वीर दिखाई देगी, ये दोनों तस्वीर एक ही जैसी है। लेकिन इनमें कुछ अंतर दिया गया है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय भी दिया गया है। ऐसे में इस पजल को सॉल्व नामुमकिन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जिसका सच्चा प्यार होगा, वही इस तस्वीर में 6 अंतर ढूंढ पाएगा। वैसे आपको बता दें कि इस तस्वीर में से अभी तक सिर्फ एक ही दो लोग अंतर ढूंढ पाने में सफल हो पाए हैं, बाकी सभी की बुद्धि हरी हो गई है। तो क्या आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाएंगे? इसके पहले आप एक बार तस्वीर को ध्यान से देख लीजिए..

Optical Illusion Puzzle Photo Solution

ये रहे तस्वीर में 6 अंतर

ये रहे तस्वीर में 6 अंतर

उम्मीद है अब तक तो आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख लिया होगा, तो क्या आपको तस्वीर में छिपा अंतर नजर आया या फिर अभी भी ढूंढने में व्यस्त ही हैं। ऐसे में आप काफी परेशान भी हो गए होंगे तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में ये अंतर कहां-कहां है? ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को आप देखिए, यहां आपको 6 अंतर दिख जाएंगे। अब तो आपने तस्वीर में अंतर भी देख ही लिया। अब ऐसे में आप चाहे तो अपने दोस्तों को भी थोड़ा परेशान कर सकते हैं और उनसे भी इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने के लिए कह सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article