Optical Illusion: दिमाग और नजरों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं, मगर कई बार तस्वीरों में रहस्य नजर के ठीक सामने होता है, मगर फिर भी हम उसे नहीं खोज पाते हैं। नजरों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही एक जबरदस्त तस्वीर हर जगह छाई हुई है। तस्वीर में हर तरफ सिर्फ आठ नंबर लिखा नजर आता है। मगर इसमें एक खास नंबर भी छिपा है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।
तस्वीर में आठ के बीच छिपा है तीन, मगर नजर नहीं आएगा। (फोटो- सोशल मीडिया)
आठ के बीच छिपा है तीन
दरअसल तस्वीर में आठ की भीड़ में कहीं पर तीन नंबर भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उस खास नंबर को खोजकर दिखा दे। इसके लिए जिसकी नजरों में दस का दम होगा, वहीं इसे हल करना पाएगा। अगर आपकी नजरें भी बहुत तेज हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको 21 सेकंड के भीतर बताना है कि आखिर तस्वीर में 8 की भीड़ में 3 कहां छिपा बैठा है।
हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक वो खास नंबर नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। बताएंगे कि आखिर कहां छिपा है तीन नंबर। आठ के बीच छिपा वो खास नंबर तस्वीर में बिल्कुल दाईं तरफ नीचे से थोड़ा ऊपर है।
यहां देखिए जवाब
देख लिया ना आठ की भीड़ में तीन ऐसी जगह छिपा था, जिसे खोजना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला था। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।
