Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी ढेरों तस्वीरें रोज वायरल होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्य को हम आसानी से हल कर लेते हैं। मगर कई बार तस्वीरों में छिपे रहस्य को हल करने में दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। मगर उसका हल नहीं मिलता है। अभी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसे हल करने में खासी मुश्किल होने वाली है। तस्वीर को तय समय में हल करने के मामले में धुरंधर भी हथियार डाल चुके हैं। दरअसल नजर के धोखे से जुड़ी ये तस्वीर सेबों से जुड़ी है। इसमें दर्जनों की तादाद में सेब नजर आते हैं।
तस्वीर में सबसे अलग है एक सेब। (Photo- YouTube)
तस्वीर में छिपा है सबसे अलग सेब
इसमें देखेंगे कि सभी सेब एक जैसे नजर आते हैं। मगर इसमें एक सेब बिल्कुल अलग है। मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको बताना है कि वो सबसे अलग नजर आने वाला सेब कहां छिपा है। हालांकि इसके लिए आपको सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने सेब खोज लिया तो आपको आज का चैंपियन मान लिया जाएगा। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस अनोखे सेब को नहीं खोज पाए हैं तो पेरशान होने की कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।
यहां देखिए कहां है अलग सेब
देख लिया ना सेब नजर के ठीक सामने ही था, मगर उसे खोजने में अच्छे-अच्छों को बहुत मुश्किल जरूर हुई होगी। हालांकि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।
