वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 5 मिनट का समय लीजिए, अगर दिमाग और आंखों में दम है तो 6 की भीड़ में 5 ढूंढ कर बताएं

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 20, 2023, 01:04 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों से 6 की भीड़ में 5 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने में बड़े-बड़े दिग्गज फेल हो गए हैं।

Image

दम है तो 5 ढूंढकर बताएं

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और मजेदार तस्वीर
  • 6 की भीड़ में 5 ढूंढने का चैलेंज
  • 5 मिनट में चैलेंज को करना है पूरा

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टकिल इल्यूजन (Optical Illusion) की रोजाना कई तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इन तस्वीरों (Viral Photo) को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और हर हाल में सवाल का जवाब देना चाहते हैं। हालांकि, कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिनकी गुत्थी सुलझाने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। कई बार तो सच्चाई सामने होने के बाद भी लोगों को आसानी से दिखाई नहीं देती है। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) की एक मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ा दिए हैं। क्योंकि, इस तस्वीर में ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसे बार-बार देखने के बाद भी लोगों को समझ में नहीं आ रहा है।

दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें काफी भ्रामक होती हैं। इन तस्वीरों को हम 'नजरों का धोखा' भी कह सकते हैं। क्योंकि, तस्वीर में जिस चीज को ढूंढने के लिए कहा जाता है, वो किसी भी आसानी से नहीं दिखाई देती है। हालांकि, कुछ बहादुर और जीनियस लोग आसानी से पजल को क्रैक कर देते हैं और सेकंड में जवाब ढूंढ लेते हैं। अगर आप भी खुद को तेज-तर्रार और बुद्धिमान समझते हैं, तो इस चैलेंज को सॉल्व करके बताएं। इस तस्वीर में हर तरफ 6 ही नजर आ रहा है। जिसे कोई भी देख सकता है, लेकिन लोगों से 6 की भीड़ में 5 को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस 5 को ढूंढने में लोगों के पसीने छूट गए हैं।

क्या आप बुद्धिमान हैं?

अगर आपकी नजर भी बाज जैसी है और दिमाग धारदार है, तो 6 की भीड़ में 5 को ढूंढकर बताएं। हो सकता है कुछ लोगों को आसानी से 5 दिख जाए, जबकि कुछ लोग दिनभर खाक छानते रह जाएंगे। यहां आपको बता दें कि 5 को ढूंढने के लिए वैसे तो 20 सेकंड का समय दिया गया है, लेकिन हम आपको 5 मिनट का समय देते हैं। अगर इतने समय में भी आप 5 को ढूंढ लिए तो मान जाएंगे।

Optical illusion

सवाल में ही छिपा है जवाब

मिल गया जवाब

जिन्हें 5 मिल गया वो वाकई में जीनियस हैं। जिन्हें अब तक 5 नहीं मिला उनकी मदद हम कर देते हैं। दूसरी तस्वीर को गौर से देखें आपको जवाब दिख जाएगा। तो आपने देखा किस तरह सवाल में ही जवाब छिपा था। लेकिन, ज्यादातर लोग इस हिंट को नहीं पकड़ पाए और 5 ढूंढने के लिए माथापच्ची करते रहे।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article