Optical Illusion: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार चीजों से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि पिछले कुछ समय से यहां नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरें जमकर शेयर की जा रही हैं। ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, मगर उन्हें खोजना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आसान शब्दों में समझे तो ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है।
साधारण सी तस्वीर है बहुत खास
अभी एक ऐसी ही बहुत खास तस्वीर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है। तस्वीर दरअसल स्कूल के बच्चों से जुड़ी है, जो एक-दूसरे के बिल्कुल करीब खड़े हैं। मगर सामान्य सी नजर आ रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में बच्चों के बीच तीन उल्लू भी छिपकर बैठे हैं। मगर मजाल है कि कोई उन तीनों उल्लुओं को खोजकर दिखा दे। बच्चों के बीच छिपे उल्लुओं को खोजने में अच्छे-अच्छों की बत्ती गुल हो सकती है।लीजिए अपने दिमाग का टेस्ट
मगर आप भी खुद को धुरंधर समझते हैं या फिर अपने दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है। आपको बच्चों के बीच छिपे उन्हीं तीन उल्लुओं को खोज निकालना है। मगर इसके लिए एक शर्त भी है। आपको उल्लुओं को खोजने के लिए सिर्फ 60 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने उन उल्लुओं को खोज निकाला तो यकीन मानिए आपका दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है और रहस्यों को खोजने में माहिर है।अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक भी उल्लुओं को खोज नहीं पाए हैं तो बिल्कुल निराश ना हों। क्योंकि बड़े से बड़े दिग्गज बच्चों के बीच छिपे उल्लुओं को खोज नहीं पाए हैं। दरअसल अलग-अलग जगह पर बैठे उल्लू बच्चों के इतने करीब बैठे हैं कि उन्होंने खोजना बहुत मुश्किल है।
यहां देखिए कहां है तीनों उल्लू

देखिए यहां छिपे हैं तीनों उल्लू।
देख लिया ना बच्चों के बीच छिपे तीन उल्लू नजरों के ठीक सामने ही थे, मगर उन्होंने खोजना बहुत मुश्किल साबित हुआ। अगर आप भी अपने दिमाग का टेस्ट लेते रहना चाहते हैं तो जुड़े रहिए हमारे साथ। अगली बार फिर हाजिर होंगे ऐसी ही जबरदस्त रहस्य से छिपी किसी तस्वीर के साथ।
