वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इस तस्वीर को देख हिल जाएगा आपका माथा, क्या तस्वीर वाकई में घूम रही है या केवल आंखों का धोखा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 12, 2023, 05:33 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो इतनी कन्फ्यूजिंग है कि इसे देखते ही आपका माथा घूम जाएगा। इस तस्वीर में आपको ये बताना है कि ये घूम रही है या महज एक फोटो है। इसे सॉल्व करने के लिए 20 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर हुई वायरल
  • बेहद कन्फ्यूजिंग है ये तस्वीर
  • दिया गया 20 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर तो आपने देखी ही होगी। हर रोज कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है। इनमें कुछ इतनी आसान होती हैं कि सॉल्व करते समय पता ही नहीं चलता और कुछ ऐसी, जिसे सॉल्व करने में पसीने छूट जाते हैं। एक ऐसी ही तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखते ही आपको चक्कर आ जाएगा। यह एक नॉर्मल तस्वीर है, जो है तो नॉर्मल ही लेकिन ध्यान से देखने पर यह तस्वीर आपको अब-नॉर्मल नजर आएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को देखकर बताना है कि यह तस्वीर है या एक GIF..। ऐसे में जब आप इस तस्वीर को देखेंगे तो आपको लगेगा कि यह एक तस्वीर है, लेकिन जैसे ही आप इस तस्वीर से नजर हटाकर कहीं और देखेंगे तो आपको यह तस्वीर घूमती हुई आएगी। यानी कि तस्वीर को देखने पर ये महज एक तस्वीर नजर आएगी लेकिन जब आप इसे न देखकर इस तस्वीर के अगल-बगल ध्यान देंगे तो यह तस्वीर घूमती हुई नजर आएगी। ऐसे में आपको इस तस्वीर में क्या दिखा, घूमता हुआ GIF या महज एक तस्वीर..।

ये सिर्फ एक तस्वीर ही है..

उम्मीद है कि इस तस्वीर को आपने अब तक ध्यान से देख ही लिया होगा। ऐसे में आपको क्या नजर आया। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने वाले को 'जवान' की उपाधि दी जाएगी। तो क्या आपको समझ आई ये तस्वीर या नहीं..। दरअसल, ये तस्वीर आंखों का एक धोखा है, इसीलिए आपको ये एक GIF नजर आ रहा है, लेकिन असल में ये एक तस्वीर है, जो हर कोई को चकमा देता नजर आ रहा है। ऐसे में आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें और देखें कि उनका दिमाग कितना तेज चलता है और वे इस तस्वीर को लेकर सही जवाब दे पाते हैं या नहीं?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article