Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानि आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसी तस्वीर देखने को मिलती है, जिसमें लोगों को एक दिया गया चैलेंज (Optical Illusion Challenge) पूरा करना होता है। कई बार यह चैलेंज बेहद ही आसान होता है। हालांकि, कई बार चैलेंज थोड़ा कठिन होता है। जिसका जवाब देने में लोगों को अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ते हैं। कई बार चैलेंज होता तो आसान है, लेकिन दिखता कठिन है और इसका जवाब देने में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- Jugaad Video: देसी जुगाड़ के भरोसे बाढ़ में उतार दी बाइक, फिर जो हुआ देखकर लोग बोले- थोड़ा साइंस पढ़ लेते
दिमाग का दही करने वाला चैलेंज
आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें छिपे चैलेंज को सॉल्व करने में लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। यह चैलेंज वैसे तो बेहद ही आसान है, लेकिन इसका जवाब सिर्फ वही लोग दे पाएंगे जिनका दिमाग चाचा चौधरी की तरह काम करता होगा। कई लोग इस चैलेंज को बेहद आसान मानकर ऐसा जवाब दे रहे हैं, जिसके बाद लोगों के सामने उनकी फजीहत हो रही है। बता दें कि इस तस्वीर में छिपे चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 6 सेकंड का समय मिलेगा।
क्या है चैलेंज?
तस्वीर में आपको कुछ त्रिभुज दिखाई दे रहे होंगे। आपको इन्हीं त्रिभुजों को गिनकर उनकी संख्या बतानी है। आपको बताना है कि तस्वीर में कितने परफेक्ट त्रिभुज हैं। कई लोग अति उत्साह में ऐसा जवाब दे दे रहे हैं, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। तो चलिए आप भी अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल कीजिए और बताइए कि तस्वीर में कितने त्रिभुज बिल्कुल परफेक्ट हैं। यहां देखें जवाब-
तस्वीर में हैं 6 परफेक्ट त्रिभुज
कुछ लोग इसका जवाब 9 दे रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि सही जवाब 9 नहीं है। भले ही तस्वीर में 9 त्रिभुज बने दिख रहे हैं, लेकिन इनमें से कुछ परफेक्ट नहीं हैं। कहीं न कहीं वो त्रिभुज कटे हुए हैं। इसलिए आपको सिर्फ वही जवाब देना है, जितने त्रिभुज परफेक्ट हैं। अगर आपको अबी तक सवाल का जवाब नहीं मिला है तो हमने आपके लिए एक और तस्वीर डाली है। आप इस तस्वीर में काले घेरे में सारे परफेक्ट त्रिभुज देख सकते हैं। आपको तस्वीर में 6 परफेक्ट त्रिभुज नजर आ जाएंगे।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
