वायरल न्यूज़

Viral Video: महिला ने कर दिखाया ऐसा हाहाकारी डांस, नेटिजन्स तक को भी डरा दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 21, 2024, 08:13 AM IST

Woman Dance Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला लाइव कैमरे पर ऐसा कुछ करती है कि देखकर नेटिजन्स भी डर जाते हैं। लोगों ने महिला के इस रूप को हाहाकारी डांस बताया है।

Image

महिला का ऐसा रूप देखकर डर ही जाएंगे। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डरा देगा महिला का ऐसा रूप
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
  • हजारों लाखों बार देखा गया वीडियो

Woman Dance Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। हालांकि इनमें डांस से जुड़े वीडियोज की तादाद सबसे ज्यादा होती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है, जिसे नेटिजन्स ने हाहाकारी डांस का नाम दिया है। शुरुआत से वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि किसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वीडियो में ज्यादातर लोग जमीन पर बैठे नजर आते हैं जबकि एक महिला कुर्सी पर बैठी हैं।

डरा देगा महिला का ऐसा रूप

फ्रेम में यहां तक सबकुछ सामान्य नजर आता है, मगर तभी एक महिला की एंट्री होती है। इसमें देखेंगे कि महिला ने आते ही ऐसा कुछ किया कि दिमाग घूम जाएगा। यकीन नहीं होगा कि कोई ऐसा भी कर सकता है। इसमें देखेंगे कि महिला पहले चुपचाप आती है कि एकाएक उसका रूप बदल गया। वो एक झटके में घुटने पर बैठती है और बुरी तरह सिर घुमाना शुरू कर दिया। वो इतनी रफ्तार में सिर घुमाती है कि कुछ नजर नहीं आता है। नेटिजन्स ने महिला के इसी रूप को हाहाकारी डांस का नाम दिया है। इसके बाद महिला एक बार फिर खड़ी होती है और तुरंत नीचे की तरफ गिरने लगती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब डराता भी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि महिला से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर trainedbyvivek नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article