Optical illusion: बड़े-बड़े धुरंधर हो गए धाराशायी, इस तस्वीर में छिपे हैं कितने चेहरे ढूंढने में उड़ जाएंगे दिमाग के परखच्चे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 19, 2023, 06:06 PM IST

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को काफी अनोखा चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए।

Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों की बहार आई हुई है। रोजाना एक से एक मजेदार तस्वीर लोग शेयर कर रहे हैं और यूजर्स को चैलेंज दे रहे हैं। इन चैलेंज को पूरा करने में कई बार अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इसके बावजूद लोग इन चैलेंज को पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इतने तेज-तर्रार और शातिर दिमाग वाले होते हैं कि आसानी से गुत्थी को सुलझा देते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और धांसू तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को काफी अनोखा चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को देखकर बड़े-बड़े धुरंधर धाराशायी हो गए। अब देखना ये है कि आप इस चैलेंज को सॉल्व कर पाते हैं या नहीं।

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों में कई तरह के चैलेंज दिए जाते हैं। कभी लोगों का दिमाग परखा जाता है, तो कभी आंखों की परीक्षा ली जाती है। वहीं, कई बार पर्सनैलिटी भी जांचा जाता है। जबकि, कई बार मामला काफी ट्रिकी होता है, जिसमें बड़े महारथी फंस जाते हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें तो ऐसी होती हैं कि घंटों लगाने के बावजूद उसकी सच्चाई समझ में नहीं आती है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर में भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। इस तस्वीर में लोगों को ऐसा चैलेंज दिया गया कि कईयों ने तो घुटने टेक दिए। दरअसल, तस्वीर में कई चेहरे हैं, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए लोगों को 20 सेकंड का समय दिया गया है।

End of Feed