वायरल न्यूज़

Optical Illusion: पहली नजर में दिखाई दिए कितने काले बिंदु? अगर 12 तो माने जाएंगे अर्जुन से भी बड़े धुरंधर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 17, 2023, 04:56 PM IST

Optical Illusion: आपको इस तस्वीर से जुड़े दो सवालों के जवाब देने हैं। सबसे पहले तो आपको बताना है कि तस्वीर में कितने काले बिंदु हैं। इसके बाद आपको यह भी बताना है कि आपने पहली नजर में कितने काले बिंदु देखे?

Image

आप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आंखों का भ्रम होता है ऑप्टिकल इल्यूजन
  • तस्वीर में नजर आ रहे हैं कितने काले बिंंदु
  • पहली नजर में आपको कितने बिंदु नजर आए

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक दृष्टि भ्रम होता है। आसान भाषा में कहें तो ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) हमारी आंखों का धोखा होता है। इसका मतलब यह है कि जो भी चीज हमें आंखों से नजर आ रही होती है, असल में वह चीज वैसी होती नहीं है। एक तरीके से वह हमारे दिमाग का भ्रम होता है। वहीं जो चीज हमें नजर नहीं आती है, वह चीज वहां होती है। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) की अवस्था ऐसी अवस्था होती है, जब हमारा दिमाग हमारी आंखों द्वारा भेजी गई तस्वीर को उसके वास्तविक रूप से अलग देखता है।

नजरों से लेकर दिमाग का भी भ्रम

दृष्टि भ्रम उस चीज के आकार, रंग, स्थिति, गति आदि को लेकर हो सकता है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको कई काले बिंदु नजर आ रहे होंगे। हालांकि, आप पहली नजर में इन बिंदुओं का अंदाजा नहीं लगा पाए होंगे। आपको यही बताना है कि पहली नजर में आपको कितने बिंदु नजर आए। आपको इस तस्वीर में दो चीजों के जवाब देने हैं। सबसे पहले तो आपको बताना है कि तस्वीर में कितने काले बिंदु हैं। इसके बाद यह बताना है कि आपने पहली नजर में कितने काले बिंदु देखे?

एक नजर में दिखाई दिए कितने काले बिंदु?

चलिए अगर आप अभी तक काले बिंदुओं की सही संख्या नहीं बता पाए हैं, तो इस काम में हम आपकी मदद किए देते हैं। बता दें कि तस्वीर में 12 काले बिंदु हैं। अगर आपके पास अर्जुन सी तेज आंखें हैं तो आप पहली नजर में पूरे के पूरे 12 बिंदु देख पाएंगे। वहीं जिन लोगों को एक नजर में 8 बिंदु नजर आ गए तो उन्हें कम से कम जीनियस तो माना ही जाएगा। आप अपने रिश्तेदारों को भी यह तस्वीर भेजकर उनकी नजर का परीक्षण कर सकते हैं। ज्यादातर लोग ऐसे ही होंगे, जिन्हें पहली नजर में दो या तीन ही बिंदु नजर आए होंगे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article