Optical Illusion: आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Picture) की एक मजेदार तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर बहुत ही खास है। इसमें आपको वह जूता ढूंढकर निकालना है, जिसका कोई जोड़ा मौजूद नहीं है। बता दें कि इस चैलेंज (Optical Illusion Challenge) को दूसरी कक्षा के बच्चे भी पूरा कर लेंगे, लेकिन बड़े-बड़े तुर्रम खां भी इस चैलेंज (Optical Illusion Test) को पूरा करने में धराशायी हो गए। यह ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों के दिमाग को टेस्ट करने का एक अच्छा जरिया है। इसके साथ ही यह तस्वीर लोगों की एकाग्रता भी जांच रही है।
फोटो साभार- ट्विटर
चैलेंज को पूरा करने के लिए दिखानी होगी एकाग्रता
तस्वीर में आपको कई जूते और सैंडल नजर आ रहे होंगे। इसमें मौजूद सभी जूतों की जोड़ी मौजूद हैं। हालांकि, तस्वीर में एक जूता ऐसा भी है, जिसकी कोई जोड़ी मौजूद नहीं है। यह जूता अकेला ही तस्वीर में मौजूद है। आपको बस इसी जूते को ढूंढकर निकालना है। इसके लिए आपको 7 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपको यह लग रहा है कि 7 सेकंड का समय इस चैलेंज को पूरा करने के लिए कम है तो हम आपको बता दें कि कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पहली नजर में ही वह जूता ढूंढकर निकाल दिया है।
दूसरी क्लास के बच्चों ने भी पूरा कर लिया चैलेंज
यह चैलेंज इतना आसान है कि दूसरी क्लास के बच्चे बड़ी आसानी से इसे पूरा कर ले रहे हैं। कई बच्चे मात्र 2 से 3 सेकंड में इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब हो गए हैं। हालांकि, बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं, जो अपने आपको तुर्रम खां तो समझते हैं। लेकिन इस चैलेंज को पूरा करने में उनकी नानी याद आ गई। अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के दिमाग को परखना चाहते हैं तो उन्हें भी यह चैलेंज दे सकते हैं। आप उनको यह तस्वीर भेजकर उनकी एकाग्रता परख सकते हैं।
यहां मिलेगा आपको सवालों के जवाब
अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर लेंगे तो आपको जीनियस की श्रेणी में रखा जाएगा। अगर टाइम पूरा होने के बाद भी आप चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए हैं तो कोई बात नहीं। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आप लाल घेरे में वह जूता देख सकते हैं, जिसका कोई पेयर नहींं है।
